Anupama Twist: आध्या ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- लव एंगल की प्लानिंग होगी तो…

Anupama Twist: अनुपमा को लेकर खबरें आ रही है कि ये लीप लेगा और कई सारे स्टार्स शो को छोड़ देंगे. इसमें ऑरा भटनागर का भी नाम शामिल है. अब एक्ट्रेस ने इसपर बात की है और बताया कि इन खबरें में कितनी सच्चाई है.

Anupama Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी जबरदस्ती कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता आ रहा है. लेटेस्ट स्टारी अनु, अनुज और आध्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां अनु ने हाल ही में साइको मेघा के पास से अपनी बेटी को बचाया और उसे अपने पापा से मिलवाया. हालांकि कई दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थी कि इसमें जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद हर चीज बदल जाएगी.

क्या ऑरा भटनागर सीरियल अनुपमा को कह देगी अलविदा

ऑरा ने पिंकविला से बात करते हुए अपने शो छोड़ने और लीप पर बात करते हुए कहा, ‘ठीक है, हमारे लिए यह सिर्फ एक अफवाह है. अगर ऐसा कुछ होगा तो प्रोडक्शन हाउस जरूर आपको बताएगा. एक्ट्रेस ने आगे कहा, ”जहां तक ​​मुझे पता है, अब तक ऐसी कोई योजना नहीं बनी है, लेकिन भविष्य में, अगर वे आध्या के लव एंगल की योजना बनाते हैं, तो मैं शो छोड़ सकती हूं. मैं अभी तेरह साल की हूं और मुझे अपनी उम्र के हिसाब से एक्टिंग करनी है.”

राजन शाही ने लीप और रूपाली-गौरव के शो छोड़ने पर क्या कहा

अफवाहें ये भी थी कि रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना शो छोड़ देंगे. अब इसपर राजन शाही ने चुप्पी तोड़ी और एचटी से बात करते हुए कहा कि वे अनुपमा का बहुत अभिन्न अंग हैं. ऐसे में उनके शो छोड़ने की बात महज अफवाह है. उन्होंने इन अफवाहों की आपत्ति भी जताई कि पता नहीं चलता कि ऐसी बातें फैलाता कौन है, हर वक्त झूठी ही होती है.

सीरियल अनुपमा में क्या आएगा ट्विस्ट

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो मेकर्स की ओर से शेयर किया गया है. जिसमें फैंस को अनुज और आध्या के फिर से मिलने की एक झलक दिखाई गई. क्लिप की शुरुआत अनुज की ओर से जन्माष्टमी पर मंदिर में प्रार्थना करने से होती है, तभी अनुपमा उसे पीछे से बुलाती है और कहती है, मैं आज तुम्हारे जन्मदिन के लिए एक उपहार लेकर आई हूं और फिर वह उसे आध्या से मिलवाती है. अपनी बेटी को देखकर अनुज भावुक हो जाते हैं और वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं. इस बीच, अनुपमा दोनों को अकेला छोड़ देती है और जैसे ही वह चली जाती है, आध्या उसे बुलाती है लेकिन अनुपमा बेहोश हो जाती है.

Also Read- Anupama Twist: आध्या के लिए झूठी बीमारी का नाटक करेगी अनु, वनराज जल्द मीनू की करवाएगा शादी

Also Read- Anupama में नहीं आएगा लीप, रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना के शो छोड़ने की यहां जानें सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >