Anupama: प्रेम नहीं, ये शख्स पड़ा माही के प्यार में, सड़क किनारे बेहोशी की हालत में अनु को मिलेगी ख्याति

Anupama: सीरियल में दिखाया जाएगा कि आर्यन, पराग के लिए नाश्ता बनवाता है और उस सर्व करता है. आर्यन के इस अंदाज को देखकर पराग काफी इम्प्रेस हो जाता है. दूसरी तरफ अनु को महिलाओं को डांस सिखाने का मौका मिलता है.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, राघव के सामने रोने लगती है. वह इशानी के सुरक्षा को लेकर सोचती है. राघव ड्रग सप्लाई करने वालों का पता लगाने की कोशिश करने का फैसला करता है. अनु उसे उसका सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू कहती है. दूसरी तरफ अनु को मुख्यमंत्री के निजी सहायक का एक कॉल आता है. उसे महिलाओं के एक ग्रुप को डांस सीखाने का ऑफर मिलता है. अनु ये ऑफर स्वीकार करने का सोचती है.

माही जाएगी कोठारी परिवार

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही कोठारी परिवार आती है. आर्यन, पराग को नाश्ता सर्व करता है. माही उसकी हेल्प करने की कोशिश करती है. मोटी बा कहती है कि वह एक बाहरी है और उसे ये सब नहीं करना चाहिए. माही कहती है कि वह प्रेम की साली है और राही की बहन है और वह कोई अजनबी नहीं है. आर्यन उसे देखता रहता है. माही उसके लिए भी नाश्ता सर्व करता है. राजा, माही से इशानी के बारे में पूछता है. वह कहती है कि इशानी अपने काम में बिजी है. आर्यन, माही को घर छोड़ने की बात कहता है. वह उससे बात करने की कोशिश करता है. आर्यन कहता है कि उसके घर में आने से हर कोई काफी खुश है, लेकिन राही और प्रेम ज्यादा खुश नहीं है.

माही को कोठारी परिवार से दूर रहने के लिए कहेगी अनु

माही उसके मन में शक का बीज बोती है और राही के खिलाफ उसको भड़काती है. वह कहती है कि कैसे राही ने प्रेम से शादी करने से पहले अपने करियर को पहले रखा था. माही कहती है जैसे ही राही को पता चला कि प्रेम कोठारी परिवार से है तो उसने शादी के लिए हां कह दिया. माही को आर्यन के साथ अनु और ख्याति देखती है. आर्यन से ख्याति बात करने की कोशिश करती है, लेकिन वह नहीं करता. दूसरी तरफ अनु, माही को कोठारी परिवार से दूर रहने के लिए कहती है. ये सुनकर माही हैरान हो जाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ख्याति लापता हो जाती है. एक सड़क के किनारे ख्याति, अनु को बेहोशी की हालत में पाती है.

यहां पढ़ें- Jaat Box Office Collection: ‘जाट’ की ताकत से थर्राया बॉक्स ऑफिस, सिर्फ 7 दिन में 46 रिकॉर्ड, गदर की गद्दी भी डगमगाई?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >