Anupama Twist: राही को मौत के मुंह से निकालते-निकालते अनु की जिंदगी पर मंडराया खतरा, रजनी को वापस अपनी लाइफ में चाहता है पराग?

Anupama: सीरियल अनुपमा का आज रात का एपिसोड काफी ट्विस्ट से भरा होने वाला है, जिसे देखकर दर्शकों को मजा आएगा. मोटी बा रजनी के बारे में जानकर परेशान होगी. ख्याति इस बात को लेकर सोच में है कि मोटी बा और पराग उससे क्या छिपा रहे हैं.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा अपनी चाय नहीं पीती और ख्याति इस बारे में पूछती है. मोटी बा इस बात से परेशान होती है कि पराग, रजनी से मिलने गया है. उसे बेचैनी महसूस होती है. ख्याति सोचती है कि किस बात से मोटी बा इतनी ज्यादा परेशान है. दूसरी तरफ अनु और रजनी अपने इवेंट को लेकर प्लान करती है. अनु और रजनी बात करती होती है, तभी वरुण आता है. वरुण, रजनी का बेटा है और उसे देखकर भारती बस देखती रह जाती है. वरुण अपनी मां से कार की चाभी मांगता है. रजनी उसे चाभी दे देती है और गाड़ी ज्यादा तेज नहीं चलाने के लिए कहती है.

रजनी के बारे में सोचकर पराग होगा परेशान

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राजा को पता चलता है कि वह इवेंट में भाग ले रही और वह उसे सपोर्ट करता है. मोटी बा अनुपमा को बेशर्म कहती है कि उसने राही को स्पॉटलाइट पर ला दिया. वह फैसला करती है कि वह पराग से बात करके प्रेम को दोबारा से बिजनेस में लेकर आएगा और राही को पढ़ाई नहीं करने देगी. गौतम ये सुनकर परेशान हो जाता है और उसे पराग को थोड़ा वक्त देने के कहता है. जैसे ही इवेंट शुरू होता है, पराग, रजनी के बारे में सोचने लगता है. ख्याति उससे पूछती है कि वह इतना बेचैन क्यों है. पराग सोचता है कि रजनी उसका अतीत है और वह ऐसे अपने अतीत को वर्तमान में आने नहीं दे सकता.

राही की जान खतरे में

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अनुपमा स्टेज पर वॉक करती है. डांस रानी स्टेज पर आती है और अपने आउटफिट्स को दिखाती है, जो रियूज्ड मैटेरियल से बना होता है. शो स्टॉपर के तौर पर अंत में अनु अपनी बेटी राही को बुलाती है. राही जैसे ही स्टेज पर वॉक करने लगती है, तभी कृतिका अपनी टीम को प्लान पूरा करने के लिए कहती है. एक सजावटी चीज राही के ऊपर गिरने लगती है. अनु खतरा देख लेती है और राही को बचाने के लिए दौड़ती है. तभी वह सजावटी चीज नीचे गिर जाती है. अब देखना होगा कि राही सुरक्षित बच पाती है या नहीं.

यह भी पढ़ेंAnupama Twist: अनुपमा की दोस्त ही बनी उसकी जिंदगी की विलेन, राही को होगा शक, पराग की एक्स गर्लफ्रेंड की वापसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >