Anupama Twist: इस आरोप में तोशु को गिरफ्तार करवाएगी अनुपमा, अंकुश को सड़क पर लाएगा अनुज

Anupama Twist: राजन शाही का शो अनुपमा हर दिन के साथ एंटरटेनिंग होता जा रहा है. जहां अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि अनु अपने ही बेटे तोशु को गिरफ्तार करवा देगी. इधर अनुज अंकुश और बरखा से बदला लेगा और उन्हें सड़क पर ले आएगा.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी कहानी और स्टोरी लाइन से दर्शकों में छाया हुआ है. शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या होगा, इसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. इधर मेकर्स भी हाई-वोल्टेज ड्रामा लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. लेटेस्ट कहानी अनु और अनुज के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां लीप के बाद अनुज अपनी मानसिक हालत खो चुके थे, क्योंकि उन्हें लगा कि उनकी बेटी मर चुकी है. हालांकि अनु को भरोसा नहीं हुआ और वो अपनी बेटी क ढूढ़ लाई.

आध्या चाहती है कि अनुज-अनुपमा कर लें शादी

अनुपमा के मौजूदा एपिसोड में, अनुज ने देखा कि अनुपमा उसकी बातें सुनकर इमोशनल हो जाती है. वह सोचता है कि क्या अब उसकी अनु ने उसे माफ कर दिया है और दोनों पहले की तरह रह सकते हैं. अनुपमा अनुज से कहती है कि वह यह सुनिश्चित करना चाहती है कि अपनी बेटी आध्या के साथ बिताया हर पल उनके लिए यादगार बन जाए. दोनों को खुश देखकर आध्या खुश हो जाती है. आध्या यह चाहती है कि अनुपमा जल्द ही अनुज को एक स्वीकार कर लें और दोनों एक दूसरे संग शादी कर लें.

Also Read- Anupama: वनराज के बाद इस पॉपुलर किरदार ने शो को कहा अलविदा, बोली- उम्मीद के मुताबिक काम…

Also Read- Anupama छोड़ने के बाद काव्या की चमकी किस्मत, इस रियालिटी शो में लेंगी भाग

तोशु को गिरफ्तार करवाएगी उसकी ही मां

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, अनुज और अनु आध्या और बाला के साथ ओणम त्योहार मनाएंगे. अनु और अनुज अंकुश और बरखा को भी सड़क पर लाएंगे और उन्हें माफ करने से इनकार कर देंगे. दूसरी ओर, तोशु हैरान हो जाता है, क्योंकि उसे शाह हाउस खाली करने के लिए कहा जाता है और अनुपमा उसे गिरफ्तार भी करवा देती है. अनुपमा का कहना है कि तोशु ने धोखाधड़ी की है और शाह परिवार को सड़क पर ला दिया है. आगे क्या होगा? क्या तोशु अनुपमा से बदला लेगा? क्या अंकुश और बरखा अनुज को उसका बिजनेस वापस देंगे?

Also Read- Anupama Twist: नया विलेन बनकर सीरियल में एंट्री ले रहा ये शख्स, अनुपमा के जिंदगी में फिर आएगा नया तूफान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >