Anupama Twist: प्रेम को इस वजह से अनुपमा सुनाएगी खरी-खोटी, मोती बा राही को लेकर हुई परेशान

Anupama Twist: अनुपमा के एपिसोड में हम देखते हैं कि राही एक्सीडेंट का शिकार होते होते बच जाती है. अनु को जैसे ही पता चलता है कि राही प्रेम से मिलने गई थी. वह दोनों को खूब सुनाती है.

Anupama Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. लेटेस्ट एपिसोड में प्रेम अपनी मां की तस्वीर के सामने खड़ा होता है और अपनी खुशी शेयर करता है और खुलासा करता है कि वह आखिरकार शादी कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि राही उसकी पत्नी बनने जा रही है. इस बीच, मोती बा प्रेम से उसके फैसले के बारे में सोचने को कहती है.

प्रेम मोती बा को समझाता है ये बात

इसी बीच प्रेम बा को कहता है कि उनकी चिंताएं वाजिब है, लेकिन राही उसके लिए एकदम परफेक्ट है. वह मोती बा से राही को बहू के रूप में स्वीकार करने की गुजारिश करता है. वह कहता है कि राही जब कोठारी हाउस आएगी, जो सबका दिल जरूर जीत लेगी. हालांकि, मोती बा खुश नहीं हैं. वह अंदर ही अंदर यह संकल्प लेती है कि शादी के बाद वह राही को कंट्रोल में रखेगी. उधर, अंश और परी प्यार से राही के लिए शादी की पालकी सजाते हैं. जब इशानी आती है और खूबसूरती से सजी हुई पालकी को देखती है, तो वह शॉक्ड हो जाती है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

राही शाह परिवार के लिए करती है डांस

जैसे ही यह एहसास होता है कि शादी के बाद राही जल्द ही उन्हें छोड़ देगी, अंश, परी और इशानी भावुक हो जाते हैं. उनकी भावनाओं को समझते हुए, राही कहती है कि वह इस घर की हमेशा बेटी रहेगी. वह सबको खुश करने के लिए एक प्यारा सा डांस भी करती है. इधर अनु सोचती है कि राही की शादी के बाद वह पूरी तरह से अकेली हो जाएगी.

प्रेम को भला बुरा कहती है अनुपमा

इस बीच, प्रेम राही को मिलने के लिए बुलाता है. जैसे ही दोनों मिलने वाले होते हैं. प्रेम सदमे में रह जाता है, उसे विश्वास होता है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने राही को टक्कर मार दी है. अनुपमा यह सुनकर राही को ढूंढने निकल पड़ती है. इस बीच, प्रेम राही को देखता है, जो घटना के बाद घबरा जाती है. घर वापस आकर, तोशू ने अनुमान लगाया कि राही शादी से पहले की घबराहट के कारण भाग गई होगी. दूसरी ओर, लीला सभी को याद दिलाती है कि उसने राही को हल्दी समारोह के बाद बाहर न निकलने की चेतावनी दी थी. जैसे ही अनु को पता चलता है कि प्रेम ने उसे बाहर बुलाया था, वह उसे खरी खोटी सुनाती है.

शादी के लिए तैयार होती है राही

अनुपमा के प्रीकैप में हम देखेंगे कि राही शादी के लिए तैयार हो जाती है और अनुपमा उसकी मदद करती है. इस बीच, प्रेम कहता है कि शादी की सभी रस्में परंपरा के अनुसार निभाई जाएंगी. जैसे-जैसे फंक्शन आगे बढ़ता है, ख्याति और पराग प्रेम की शादी की पगड़ी पकड़ते हैं. प्रेम खुशी से उनके पैर छूता है, इससे दोनों इमोइनल हो जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >