Anupama: आर्यन की मौत के बाद अब कोठारी हाउस जाएगी अनु, शगुन उठाकर फेंक देगा ये शख्स, राही अनुपमा से कहेगी- आप मेरी मां नहीं

Anupama: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बा और बाबूजी के कहने पर अनुपमा कोठारी हाउस जाने के लिए मान जाती है. वहां अनु को देखकर अनु आग बबूला हो जाएगी. दूसरी तरफ गौतम, अनु पर इल्जाम लगाएगी कि उसकी वजह से उसका घर टूटा है.

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु को पैनिक अटैक आएगा. बा चाहती है कि वह कोठारी हाउस अंश और प्रार्थना की शादी का शगुन लेकर जाए. अनु कोठारी फैमिली को फेस नहीं करना चाहती और उने पैनिक अटैक आ जाता है. अंश और प्रार्थना, अनु की हालत देखकर अपनी शादी आगे बढ़ाने की बात करते हैं. वह नहीं चाहते कि उसे किसी भी तरह से परेशानी हो. अनु दोनों की बातें सुन लेती है और फिर कोठारी परिवार बा और बाबूजी के साथ जाने का फैसला लेती है.

अनुपमा जाएगी कोठारी हाउस

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु को कोठारी हाउस में देखते ही राही गुस्से से पागल हो जाएगी. राही उससे कहेगी कि अनु अब उसकी मां नहीं है और उसे यहां नहीं आना चाहिए. अनु उससे कहती है कि वह सिर्फ अंश के लिए आई है. बा मोटी बा से बात करेगी. हालांकि मोटी बा अंश और प्रार्थना की शादी वाला शगुन को उठाकर फेंक देगी. दूसरी तरफ प्रार्थना का पूर्व पति गौतम, अनु को उसके तलाक का जिम्मेदार मानता है. वह उस पर प्रार्थना को गुमराह करने का आरोप लगाता है. अनु, गौतम को करारा जवाब देती है और कहती है कि उसने ही प्रार्थना को मारा था. ऐसे में वह उसपर इल्जाम नहीं लगा सकता. क्या अनुपमा कोठारी परिवार को अंश और प्रार्थना की शादी के लिए मना पाएगी.

अंश और प्रार्थना करेगी अनुपमा से बात

अनुपमा में दिखाया गया कि अनुपमा के सामने अंश और प्रार्थना अपने रिश्ते को लेकर बात करतें है. दोनों उससे पूछते हैं कि उन्होंने कुछ गलत किया है क्या. अनु उसे समझाती है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. वह कहती है कि प्रार्थना का जब बच्चा हो जाएगा तब उन दोनों की जिम्मेदारियां बढ़ जाएगी. वह उन्हें आगे का रास्ता सोच समझ कर उठाने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri Sawan Special: सावन में धूम मचा रहा खेसारी लाल का ये गाना, ‘गेरुआ कलर’ साड़ी के लिए नाराज हुई पत्नी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >