Anupama Twist: अनुपमा के अतीत को लेकर उठेंगे सवाल, अनुज-वनराज संग हुए तलाक पर पराग मारेगा ताना

Anupama Twist: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. जहां कोठारी लंच पर बुलाकर अनु का अपमान करेंगे. वह वनराज और अनुज के साथ हुए तलाक को लेकर ताना मारेंगे.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा टॉप टीवी सीरियल है. इसकी शुरुआत 2020 में हुई और इसने टीआरपी चार्ट पर राज किया, लेकिन कुछ महीनों से इसकी रेटिंग में बड़ी गिरावट देखी गई. इन-दिनों कहानी शिवम खजूरिया और अद्रिजा रॉय के इर्द-गिर्द घूम रही है. दोनों प्रेम और राही की भूमिका निभाते हैं. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया है. अनु अपनी बेटी को देखकर काफी खुश है. अब सीरियल में प्रेम की फैंमिली कोठारी की भी एंट्री हुई है.

अनु का अपमान करेगा कोठारी

पहले पहले तो कोठारी अनु और राही का अपमान करते हैं, जब वे दोनों प्रसाद देने जाते हैं. पराग अनु के चेहरे पर पैसे फेंकता है. अनु को यह देखकर गुस्सा आता है, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि प्रेम पराग कोठारी का बेटा है. वह आहत महसूस करती है और प्रेम से सारे रिश्ते तोड़ने का फैसला करती है. इधर प्रेम अनु को समझाने की कोशिश करता है.

राही का हाथ मांगता है पराग

प्रेम अपनी फैमिली के पास जाता है और उन्हें अनु का अपमान करने के लिए सुनाता है. यह सब देखकर पराग और उसका परिवार शाह हाउस जाता है और राही का हाथ मांगता है. वह कहता है कि राही उनके घर की बहू बनेगी. अनु यह सुनकर शॉक्ड हो जाती है. उसे कुछ गलत लगता है. पराग अनु और उसके परिवार को दोपहर के भोजन के लिए भी आमंत्रित करता है.

कोठारी हाउस आएंगे अनु और उसका परिवार

राजन शाही की अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि शाह कोठारी हाउस पहुंचेंगे और वहां उनका भव्य स्वागत होगा. हम देखेंगे कि कोठारियों के वेलकम और सुविधाओं को देखकर शाह परिवार शॉक्ड रह जाएगा. इधर पराग और मोती बा अनु से चिढ़ जाएंगे, क्योंकि प्रेम उसके ज्यादा करीब है.

अनुपमा के अतीत को लेकर ताना मारेंगे कोठारी

जैसे ही वे लंच के लिए कोठारी और शाह फैमिली बैठेंगे. पराग और मोती बा अप्रत्यक्ष रूप से अनु को अनुज और वनराज के साथ तलाक के लिए ताना देना शुरू कर देंगे. ये बात सुनकर प्रेम गुस्सा हो जाएगा. वहीं अनु अपने पास्ट के बारे में सुनकर दुखी हो जाती है. क्या राठी और प्रेम कोठारी को इस बात के लिए सुनाएंगे.

यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >