Anupama: पॉल के हमले से बचाएगा दिग्विजय, घर से निकाली जाएगी अनुपमा

Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलता है. पॉल अनुपमा पर हमला करने की कोशिश करता है, लेकिन मिस्टर दिग्विजय समय पर आकर हालात संभाल लेते हैं.

Anupama: आज के एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर मुश्किलों से घिर जाती है. हालात ऐसे बनते हैं कि उसे अपने ही घर में खतरे का सामना करना पड़ता है. पॉल और रोजी की एंट्री से माहौल और तनाव में हो जाता है, वहीं मिस्टर दिग्विजय का फैसला कहानी को नया मोड़ देता है.

मुश्किलों के बीच अनुपमा दिखाएगी हिम्मत

एपिसोड की शुरुआत में अनुपमा वपस घर जाती है लेकिन जैसे ही वह गर पहुंचती है वहां पॉल और रोजी कुछ गुंडे को लेकर आ जाते हैं. अनुपमा खुद को संभालने की कोशिश करती नजर आती है. वह हिम्मत जुटाकर पॉल और रोजी से बात करना चाहती है, लेकिन दोनों उस पर उल्टे आरोप लगाने लगते हैं. जब बात बढ़ती है, तो अनुपमा वहां से हट जाती है और दरवोजे बंद कर लेती है लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता है.

पॉल और रोजी दरवाजे पर करेंगे हंगामा

पॉल और रोजी अनुपमा के दरवाजे पर पहुंच जाते हैं और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाते हैं. अनुपमा दरवाजा नहीं खोलती, तो पॉल गुस्से में आकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश करता है. इस बीच, वह मिस्टर दिग्विजय के लगाए पौधे को उखाड़ने लगता है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं.

मिस्टर दिग्विजय की हुई एंट्री

जैसे ही मामला हाथ से निकलने लगता है, मिस्टर दिग्विजय वहां पहुंच जाते हैं. अनुपमा पौधे को बचाने की कोशिश में गिर जाती है और पॉल उस पर हमला करने की कोशिश करता है. तभी मिस्टर दिग्विजय बीच में आकर अनुपमा को बचा लेते हैं और पॉल को सख्त चेतावनी देते हैं.

पॉल ने दिग्विजय पर लगाया आरोप

गुस्से में पॉल, मिस्टर दिग्विजय पर गंभीर आरोप लगाने लगाता है और बदतमीजी करता है. माहौल पूरी तरह गरम हो जाता है. मिस्टर दिग्विजय साफ करते हैं कि वह किसी के लिए नहीं, बल्कि अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए यह सब कर रहे हैं.

धमकी और बड़ा फैसला

जाते-जाते पॉल, अनुपमा को धमकी देता है कि वह फिर लौटेगा और उसे गोवा छोड़ने पर मजबूर कर देगा. इसके बाद मिस्टर दिग्विजय एक बड़ा फैसला लेते है. वह पॉल को तो वहां से भगा देते हैं, लेकिन साथ ही अनुपमा को भी घर छोड़ने के लिए कह देते हैं.

यह भी पढ़ें: Tum Se Tum Tak: अनु की लोरी से पिघला आर्य, आग ने हर्ष का प्रोजेक्ट जलाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka Singh

Anushka Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >