Anupama: क्या वनराज के रूप में सुधांशु पांडे को रिप्लेस करना है आसान, एक्टर बोले- कोई मेरे बाद आएगा तो…

Anupama: राजन शाही का पॉपुलर सीरियल अनुपमा को जबसे सुधांशु पांडे ने छोड़ा है. सभी यही जानना चाहते हैं कि वनराज कौन होगा. अब सुधांशु ने बताया कि क्या कोई नया अभिनेता इस कैरेक्टर में फिट बैठ पाएगा.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. यह शो शुरू से ही टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है. सीरियल ने हाल ही में काफी सुर्खियां बटोरी, जब सुधांशु पांडे ने अनाउंस किया कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. एक्टर ने अपने फैंस से अचानक लिए इस फैसले के लिए माफी भी मांगी. साथ ही कहा कि चार साल तक वनरान शाह के रूप में मुझे प्यार करने के लिए धन्यवाद.

सुधांशु के अचानक शो छोड़ने पर क्या बातें बोली गई

उनके बाहर निकलने के बाद कई बातें फैली, जिसमें कहा गया कि क्या राजन शाही और रूपाली गांगुली संग अनबन के बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया. हालांकि एक्टर ने साफ किया कि ये सभी बातें फर्जी हैं. बाद में रूमर्स फैली कि शो में वनराज के किरदार के लिए पंकित ठक्कर या रोनित रॉय फाइनल हो सकते हैं. हालांकि दोनों एक्टर्स ने इन अफवाहों का खंडन किया.

क्या कोई अन्य स्टार निभा पाएगा वनराज का किरदार

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वनराज के किरदार को शो से हटा दिया जाएगा, जबकि कुछ का कहना है कि मेकर्स कोई रिप्लेसमेंट ढूंढेंगे. हालांकि, अब एक इंटरव्यू में सुधांशु पांडे से पूछा गया कि क्या वनराज का किरदार निभाना अगले व्यक्ति के लिए आसान काम है. एक्टर ने बॉलीवुडलाइफ संग बात करते हुए कहा, “मैंने कभी इस तरह से नहीं सोचा कि अगर मैं जाऊंगा तो क्या होगा या फिर अगला व्यक्ति वह काम कर पाएगा या नहीं.”

सुधांशु ने वनराज की भूमिका के लिए कैसे की थी तैयारी

सुधांशु ने आगे कहा, ”मैंने एक अभिनेता के रूप में अपना काम किया और सोचा कि मुझे अपने किरदार को दिलचस्प बनाना है, ताकि लोग इसका आनंद उठा सकें और ऐसा हुआ, लोगों ने इसका आनंद लिया, इसलिए मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अगर कोई मेरे बाद आएगा तो वह निश्चित रूप से किरदार के लिए तैयार होकर आएगा.” उन्होंने कहा, “किसी और की जगह पर फिट होना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन अगर कोई कड़ी मेहनत करता है, तो मुझे यकीन है कि दर्शक आपसे जुड़ जाएंगे.”

Also Read- Anupama Twist: अनुज को इस शख्स ने थक्के मारकर कपाड़िया हाउस से किया बाहर, अनु ने बदला लेने की खाई कसम

Also Read- Anupama Twist: आशा भवन का मालिक बनकर लौटेगा वनराज, इस शख्स संग मिलकर अनु को करेगा बर्बाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >