Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

सुधांशु पांडे अब सीरियल अनुपमा में आपको नहीं दिखेंगे. सुधांशु ने राजन शाही को अलविदा कह दिया है. शो छोड़ते ही एक्टर ने एक खास शख्स को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है.

Anupama: सीरियल अनुपमा का अब सुधांशु पांडे हिस्सा नहीं होंगे. सुधांशु ने सीरियल को छोड़ दिया है. उन्होंने चार साल तक वनराज शाह का किरदार प्ले किया था, अब फैंस उन्हें इस किरदार में नहीं देख पाएंगे. सुधांशु ने शो छोड़ने की खबर इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दी. जिसके बाद उनके पोस्ट पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे है और वापस शो में आने के लिए कह रहे हैं. वहीं, इन सबके बीच सुधांशु और राजन शाही ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. जिसके बाद फैंस सोच में पड़ गए कि क्या उन दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.

सुधांशु पांडे ने क्यों छोड़ा अनुपमा

सुधांशु पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कहा, उनका ‘बैंड ऑफ बॉयज’ वापस आ गया है और उसका पहला वीडियो सॉन्ग जारी कर दिया गया है. एक्टर ने बताया, हमारा पूरा एल्बम रिलीज हो चुका है, जिसमें टोटल 5 गाने है. उनको बहुत सारा प्यार मिल रहा है. मैं चाहता हूं आप सारे गानों को बहुत सारा प्यार देते रहे. हमारे गाने आपको बहुत पसंद आएंगे. आपको हम लोग अपना वो रूप दिखाएंगे, जिसके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा. एक्टर के ये बताने के फैंस कयास लगा रहे कि शायद उन्होंने बैंड में शामिल होने के लिए शो छोड़ दिया होगा. हालांकि, कुछ भी कंफर्म नहीं है.

सुधांशु पांडे ने किसे किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो

सुधांशु पांडे और अनुपमा के निर्माता राजन शाही ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. किछ समय पहले राजन ने एक्टर को उनके जन्मदिन पर विश भी नहीं किया था. अब फैंस कयास लगा रहे कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं है. हालांकि, कुछ भी कंफर्म नहीं है. इस बारे में राजन शाही और एक्टर ही सही-सही बता सकते हैं.

कितने साल तक सुधांशु पांडे ने अनुपमा में किया काम

सुधांशु पांडे ने अनुपमा में चार साल तक काम किया था.

Also Read- Anupama: अनु-अनुज ने ���हीं, बल्कि वनराज ने सीरियल को कहा अलविदा, इस एपिसोड के बाद से नहीं आएंगे नजर

Also Read- Anupama: शो में लीप आने को लेकर आध्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने उसके माता-पिता से बात की है…

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >