Anupama: वनराज ने रूपाली गांगुली संग लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझसे पूछने के बजाय…

Anupama: सुधांशु पांडे और रूपाली गांगुली पॉपुलर सीरियल अनुपमा में वनराज और अनु की भूमिका निभाते थे. हालांकि अब एक्टर ने शो छोड़ दिया है. ऐसे में उनके और रूपाली के अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही थी. जिसपर उन्होंने रिएक्ट किया है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा इन-दिनों ट्रेंड में छाया हुआ है. इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि सुधांशु पांडे है. जी हां हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक्टर ने अनाउंस किया कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. वह सीरियल में वनराज शाह की भूमिका निभाते थे. फैंस सुधांशु के जाने से काफी दुखी है. अब अभिनेता ने अपनी और रूपाली गांगुली की लड़ाई की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

रूपाली गांगुली संग अपनी लड़ाई पर क्या बोले सुधांशु पांडे

सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने के बाद राजन शाही को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था. हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस संग बात करते हुए एक्टर ने रूपाली गांगुली संग अपने रिश्ते पर बात की और इन रूमर्स पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि हम दोनों की लड़ाई की बातें बेबुनियाद और फर्जी है. अभिनेता ने कहा, “दरअसल, ये सब चीजें खाली दिमाग की वजह से होती हैं.” अभिनेता का कहना है कि ऐसी खबरों पर ध्यान देने का कोई मतलब नहीं है.

क्या रूपाली गांगुली को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर चुके हैं वनराज

जब सुधांशु से उनकी को-स्टार रूपाली को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की बात पूछी गई, तो एक्टर ने कहा, “मुझसे पूछने के बजाय, लोगों को मेरा इंस्टाग्राम पेज देखना चाहिए. मैंने किसी को भी अनफॉलो नहीं किया है. असल में, रूपाली ने अभी-अभी व्हाट्सएप पर मेरे साथ कुछ शेयर किया है. मैं ऐसा कुछ क्यों करूंगा? ऐसा नहीं है कि हम यूथ हैं, जिनका ब्रेकअप हो गया है. हम प्रोफेशनल हैं. मुझे नहीं पता कि यह दूसरी तरफ से हुआ है या नहीं, लेकिन मुझे यह बहुत बचकाना लगता है.”

सुधांशू पांडे ने क्यों सीरियल अनुपमा को कहा अलविदा

इस बीच, सुधांशु पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अचानक अनाउंस किया कि उन्होंने शो छोड़ दिया है. अभिनेता ने अपने सभी फैंस को चार साल तक उन्हें और उनके कैरेक्टर वनराज को दिए गए प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया. सुधांशु ने आगे कहा कि वह रक्षा बंधन एपिसोड के बाद से गायब हैं और उन्होंने यह भी रिक्वेस्ट किया कि ऑडियंस फ्यूचर में भी उनके लिए वही प्यार और सपोर्ट दिखाएं. हालांकि अभिनेता ने सीरियल को अलविदा कहने की असल वजह नहीं बताई.

Also Read- Anupama Twist: अनुपमा की रुकी सांसें, आध्या को आया पैनिक अटैक, क्या अनुज रह पाएगा अनु के बिना

Also Read- Anupama: क्या वनराज की शो में होगी फिर से वापसी, सुधांशु पांडे बोले- जब मैंने मूव ऑन…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >