Anupama: क्या वनराज की शो में होगी फिर से वापसी, सुधांशु पांडे बोले- जब मैंने मूव ऑन…

अनुपमा में अब दर्शकों को सुधांशु पांडे नजर नहीं आएंगे. सुधांशु शो में वनराज की जगह नजर आते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी वापसी फिर से शो में हो सकती है या नही.

Anupama: शो अनुपमा टीआरपी चार्ट पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है. हाल ही में सुधांशु पांडे के शो छोड़ने से सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की खबरें चलने लगी. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि रूपाली गांगुली संग अनबन की वजह से उन्होंने शो छोड़ा. तो कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि उनका शो के निर्माता राजन शाही के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा. हालांकि एक्टर ने इन सारे रिपोर्ट्स को महज अफवाह बताया. इस बीच एक इंटरव्यू में सुधांशु ने बताया कि उनकी शो में वापसी होगी या नहीं.

क्या सीरियल अनुपमा में सुधांशु पांडे की होगी वापसी

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में सुधांशु पांडे ने बताया कि, मुझे नहीं लगता है कि ऐसा कुछ भी होने वाला है. जब आप मूव ऑन करने का डिसाइड करते हैं, तो तो पीछे मुड़कर देखने से आप लड़खड़ा सकते हैं. मैं आगा बढ़ना ही पसंद करूंगा. एक बार जब मैंने मूव ऑन कर लिया, तो मेरा मतलब यही होता है.”

अब कौन बनेगा वनराज शाह

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही है अनुपमा में सुधांशु पांडे की जगह एक्टर पंकित ठक्कर लेंगे, हालांकि मेकर्स की ओर से कंफर्मेशन नहीं आया है. अब देखना है कि पंकित ही वनराज बनते हैं या कोई और एक्टर.

सीरियल अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा

सीरियल में दिखाया जा रहा है कि फाइनली आध्या और अनुज मिलते हैं, लेकिन इस दौरान मेघा, आध्या पर चाकू से वार करती है. अनुपमा बीच में आ जाती है और उसे चाकू लग जाती है. अनु बहुत बुरी तरह से घायल हो जाती है और उसे तोशू, अनुज और आध्या मिलकर हॉस्पिटल पहुंचाते है. वहां डॉक्टर्स उनका इलाज करते हैं. डॉक्टर्स बताते है कि उसके बचने का चांस बहुत कम है.

Also Read- Anupama: अब ये एक्टर बनेगा नया वनराज, करेगा सुधांशु पांडे को रिप्लेस, टीटू बोले- सेट पर कोई…

Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >