Anupama: फाइनली, वनराज ने अनुपमा छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अब आगे बढ़ने का समय आ गया

सीरियल अनुपमा के सुधांशु पांडे ने शो छोड़ने पर बात की. एक्टर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया कि उन्होंने राजन शाही का शो छोड़ दिया है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में वनराज शाह का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने बुधवार को शो छोड़ने की घोषणा की. इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान एक्टर ने बताया कि अब वो अनुपमा का हिस्सा नहीं होंगे. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर क्यों एक्टर ने ये फैसला लिया. वहीं, उनके को-स्टार भी उनके अचानक सीरियल छोड़ने से हैरान है. इस बीच सुधांशु ने एक इंटरव्यू में शो छोड़ने पर बात की.

सुधांशु पांडे ने अनुपमा छोड़ने पर क्या कहा ?

सुधांशु पांडे ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, ”मुझे ऐसा फील हुआ कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है. इसके पीछे कई वजह हो सकती है, लेकिन उसपर डिस्कस करना पीछे जाने जैसा है. बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरी जर्नी वनराज शाह के रूप में अविश्वसनीय रहा. मुझे दर्शकों से बहुत सारा प्यार और नफरत भी मिली, जिससे मुझे यकीन हो गया कि मैंने अपने किरदार के साथ न्याय किया है.”

क्या सुधांशु पांडे को अनुपमा से जबरदस्ती बाहर निकाला गया ?

सुधांशु पांडे ने इसपर कहा कि, ”जब भी कुछ ऐसा होता है, तो स्टोरीज उसके इर्द-गिर्द बनने लगती हैं. मैं आग में घी डालने का काम नहीं करूंगा. मेरा मानना है कि हर किसी का अपना देखने का अंदाज होता है, जिससे टकराव हो सकता है और मैं इससे बचने का कोशिश करता हूं. ये फैसला अचानक लिया गया है और मुझे अपने खुद के च्वॉइस की वजह से ये फैसला लेना पड़ा. हालांकि सबकुछ पॉजि���िव है और मेरा मन शांत है. मैं खुश हूं.”

सीरियल अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा?

अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि आध्या का पता अनु को चल गया है. मेघा ने उसे अपने घर में पकड़कर रखा है, ये बात अनु जान गई है. अनु उसे मेघा से बचाने के लिए उसके घर में घुसती है. वहां आध्या का लेटर उसे मिलता है, जिसे पढ़कर उसकी आंखें भर जाती है.

Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

Also Read- Anupama: अनु-अनुज ने नहीं, बल्कि वनराज ने सीरियल को कहा अलविदा, इस एपिसोड के बाद से नहीं आएंगे नजर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >