Anupama: अनुज को सरेआम वनराज ने पीटा, तो क्या इस शख्स की वजह से हुई आध्या की मौत, हुआ बड़ा खुलासा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि बरखा और अंकुश, अनु से आध्या और अनुज को लेकर झूठ बोलते हैं. बरखा उससे कहती है अनुज मिल नहीं रहा. अनु को लगता है कि दोनों उससे क्यो झूठ बोल रहे हैं.

Anupama: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड रोमांचक होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपना, बरखा और अंकुश के घर पहुंचती है और उनसे अनुज के बारे में पूछती है. बरखा और अंकुश उसे थोड़ा इंतजार करने कहते हैं. इस दौरान मेहता से अनु मिलती है, मेहता उसे बताता है अंकुश और बरखा ने धोखे से अनुज की प्रॉप्रटी अपने नाम कर ली. ये सुनकर अनुपमा हैरान हो जाती है. बरखा इस बात को लेकर परेशान है कि उसने उसे कैसे खोजा.

अनुज को वनराज ने पीटा

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अंकुश और बरखा से अनुज और आध्या के बारे में पूछती है. बरखा कहती है उन दोनों का एक्सीडेंट हो गया था और आध्या की मौत हो गई थी. अनु समझ जाती है दोनों उससे झूठ बोल रहे हैं. अंकुश उसे बताता है कि अनुज ने सारा बिजनेस उसे सौंप दिया और वो मिसिंग है. अनु ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने शिकायत दर्ज कराया. इसपर बरखा उससे फिर से झूठ बोलती है. अनु सच का पता लगाने का फैसला करती है और बरखा और अंकुश का पर्दाफाश करने का प्लान करती है.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

अनुज ने अनु को ठहराया आध्या की मौत का जिम्मेदार

अनुज आध्या को मिस करता है. अनुज ईशान को खेलते देखता है और उसे आध्या समझ लेता है. वो ईशान को जाकर गले लगा लेता है और वो डर से चिल्लाने लगती है. वनराज और तोशू उसे बचाने के लिए आते है. वनराज, अनुज पर गुस्सा करता है और उसे मुक्का मारता है. अनु दौड़ कर आती है और अनुज को बचाती है. बा, अनुज को संभालकर रखने के लिए कहती है. अनुज उन्हें बताता है कि आध्या अब इस दुनिया में नहीं है. ये सुनकर शाह परिवार चौंक जाते हैं. अनुज, आद्या की मौत के लिए अनुपमा को दोषी ठहराता है. अनुज उसे आध्या के साथ हुई अपनी आखिरी बातचीत को बताता है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >