Anupama Spoiler: शादी से एक दिन पहले लापता हो जाएगी राही, क्या प्रेम की दुल्हन बनेगी माही?

Anupama: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम, राही को शादी से पहले मिलने बुलाता है. राही घर में ये बात किसी को नहीं बताती और प्रेम से मिलने चली जाती है. दूसरी तरफ अनु घर में राही का ना पाकर परेशान हो जाती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया गया कि राही का अतीत उसके सामने अचानक से आ जाता है. मोटी बा को जब राही के मां के बारे में पता चलता है तो वह प्रेम से उससे शादी के लिए मना कर देती है. प्रेम, राही का साथ छोड़ने से मना कर देता है और उसके साथ खड़ा रहता है. प्रेम, राही को मंदिर ले जाता है और उससे शादी करने का फैसला करता है. राही मना कर देती है और कहती है कि परिवार के बिना वह शादी नहीं कर सकती. तभी अनु और कोठारी परिवार वहां आ जाते हैं. अब आने वाले एपिसोड में एक बड़ा धमाका होने वाला है.

शादी से एक दिन पहले गायब हो जाएगी राही

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कोठारी परिवार प्रेम और राही की शादी के लिए मान जाता है. जिसके बाद प्रेम और राही के बीच सुलह हो जाती है. प्रेम उसे रात के अंधेरे में मिलने बुलाता है और राही जाती है. राही घरवालों को बिना बताए प्रेम से मिलने जाती है. घर से निकलने के बाद राही एक एक्सीडेंट का शिकार हो जाती है, लेकिन इसमें वह बच जाती है. प्रेम इस बारे में घरवालों को नहीं बताने के लिए कहता है. दूसरी तरफ अनुपमा की नींद खुलती है और राही को ना पाकर वह काफी परेशान हो जाती है. अनु सबको जागाती है और सब उसे खोजने लगते हैं. अनु को लगता है कि शादी से एक दिन पहले राही लापता कैसे हो गई.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

बारात लेकर कृष्ण कुंज पहुंचा प्रेम

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम बारात लेकर कृष्ण कुंज आता है. अनु आरती के साथ उनका स्वागत करती है. इस दौरान वह काफी भावुक हो जाती है. चारों तरफ खुशी और जश्न का माहौल होता है. प्रेम अपनी दुल्हन का इंतजार करता है. इस बीच इशानी, परी, अंश, प्रेम को छेड़ते हैं. उन सबके बीच हल्का-फुल्का मजाक होता है. प्रेम, माही को थोड़ा उदास देखकर दुखी हो जाता है. वह उसे हंसाने की कोशिश करता है और माही के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >