Anupama: शो अनुपमा में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोटी बा राही और प्रेम को बेबी प्लान करने के लिए कहती है. अनु इसपर कहती है कि बच्चे की योजना बनाने का फैसला सिर्फ राही और प्रेम का होना चाहिए. अनु कहती है कि एक महिला नौ महीने बच्चे को अपने गर्भ में रखती है और उसके बाद पूरी जिम्मेदारी निभाती है, इसलिए उस पर दबाव डालना गलत है. दूसरी तरफ मीता चाहती है कि राजा और परी भी अपने परिवार की प्लानिंग करे. राजा अपनी मां की बात को मजाक में टाल देता है, लेकिन मीता उनके पीछे पड़ जाती है.
पैसों को लेकर बढ़ा तनाव
अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनिल, मीता से राजा और परी पर दबाव नहीं बनाए. मीता उससे कहती है कि अगर राजा और परी का बच्चा होगा तो घर में उनकी पकड़ मजबूत होगी. हालांकि अनिल उसे इन सबमें नहीं पड़ने के लिए कहता है, लेकिन मीता अपने इरादों पर अड़ी रहती है. दूसरी तरफ पाखी ने दिवाकर को पैसे रखने के लिए कहा. वह उससे जल्द से जल्द शादी करने का सपना देखने लगती है. हसमुख के दिल्ली जाने को लेकर परिवार में बहस छिड़ जाती है. तोशू कहता है कि बाबूजी दिल्ली जाएंगे तो फालूत का खर्चा होगा. इसपर किंजल याद दिलाता है कि हसमुख ने हमेशा अपनी पेंशन से घर संभाला है, कभी शिकायत नहीं की.
दिल्ली में बड़ा खुलासा
अनु बाबूजी को दिल्ली ले जाने का फैसला करती है. दिल्ली पहुंचकर अनुपमा और हसमुख को पता चला कि उनके दोस्त पर हमला हुआ है और परिवार का कोई सदस्य मिलने नहीं आया. डॉक्टर ने बताया कि बेहोशी की हालत में भी वह अपने दोस्तों का नाम ले रहे थे. यह सुनकर हसमुख भावुक हो जाते है. डॉक्टर ने दोनों को हिम्मत रखने की सलाह दी. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि हसमुख के दोस्त की पत्नी अनु और उससे बात करने से मना कर देती है. अनु को शक होता है कि वह उनसे कुछ छिपा रही है.
यह भी पढ़ें- Anupama: कपिल का दर्द आया सामने, कृति का बड़ा खुलासा
