Anupama: अनुपमा के लिए श्रुति से लड़ जाएगा अनुज, क्या बिरयानी में कॉकरोच मिलाने की बात मान लेगा ये शख्स

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज कहता है सारी गलती उसकी है क्योंकि उसने ही उसे आध्या को केक काटते हुए दिखाने के लिए अनुपमा को वीडियो कॉल किया था.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा हर बार टीआरपी में सबको मात दे देता है. सीरियल का ट्रैक काफी ट्विस्ट से भरा हुआ है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीतने के बाद अनुपमा बेहद खुश है. स्पाइस और चटनी रेस्तरां में जाने-माने फूड क्रिटिक आए थे. इस दौरान उनके खाने में कॉकरोच मिलता है और इससे वो काफी गुस्सा हो जाते हैं. दूसरी तरफ आध्या के जन्मदिन के लिए अनु खास तैयारी करती है और कमरा सजाती है, लेकिन वो काफी गुस्सा हो जाती है.


श्रुति पर अनुज ने चिल्लाया
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अनुज को आध्या के पास जाने के लिए कहती है. वो उससे कहती है कि वो सबकुछ संभाल लेगी. अनुज वापस अपने घर लौट जाता है और श्रुति रेस्तरां में जो कुछ होता है उसके लिए अनु को जिम्मेदार कहती है. अनुज उसपर चिल्लाता है और कहता है कि वो इतनी लापरवाह नहीं हो सकती. अनुज कहता है सारी गलती उसकी है क्योंकि उसने ही उसे आध्या को केक काटते हुए दिखाने के लिए उसे वीडियो कॉल किया था.

Anupama Spoiler: अनुपमा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, रेस्टोरेंट में मिली बेइज्जती, आध्या खाएगी अनु को बर्बाद करने की कसम

Anupama: अनुपमा का ये किरदार लेगा सलमान खान के बिग बॉस में हिस्सा, कहा- मैं इसके लिए तैयार…

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा को बर्बाद करने के लिए तोशू ने मिलाया इस शख्स से हाथ, खाने में कॉकरोच मिलने पर होगा हंगामा


तोशू का सच आएगा सामने
श्रुति, अनुज की बात सुनकर हैरान हो जाती है कि आध्या का केक अनुपमा ने बनाया था. श्रुति को जलन होती है और वो अनुपमा को अनुज के पास नहीं आने देने का फैसला करेगी. वहीं, किंजल, तोशू से पूछेगी कि क्या बिरयानी में कॉकरोच मिलाने के पीछे वो था. बता दें कि अबतक सीरियल में दिखाया गया कि रेस्तरां में अनुपमा फूड क्रिटिक का स्वागत करती है और उनके लिए वेज बिरायनी बनाती है. उसे अनुज का वीडियो कॉल आता है और वो उससे बात करने के लिए चली जाती है. गेस्ट को खाना तोशू परोसता है और उसमें कॉकरोच मिलता है. जिसके बाद वो लोग काफी हंगामा करते है और अनुपमा की ट्राफी भी ले लेते है.

Anupama: अनुपमा की ममता का आध्या उड़ाएगी मजाक, अपने जन्मदिन पर अनु को दूर रखने के लिए चलेगी चाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >