Anupama Entry: सागर पारेख की होगी शो में फिर से एंट्री, समर अपनी मौत को लेकर करेगा चौंकाने वाला खुलासा

Anupama: शो अनुपमा में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. फिलहाल ट्रैक में देविका का दिखाया जा रहा है जिसे कैंसर हो गया है. अनु उसके साथ खड़ी रहती है और उसके बकेट लिस्ट को पूरा करने के लिए निकल जाती है. इस बीच शो में एक पुराने किरदार की फिर से एंट्री होने वाली है.

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा का ट्रैक काफी इमोशनल हो गया है. देविका के कैंसर के बारे में अनु और पूरे परिवार को पता चल गया है. देविका का साथ देने के लिए अनु ने ठान लिया है और वह उसकी बकेट लिस्ट पूरी करना चाहती है. देविका, शाह और कोठारी परिवार की महिलाओं के साथ अनु ट्रिप पर निकलने वाली है. इस दौरान कई सारी मुश्किलों का सामना अनु और सारी महिलाओं को करना होगा. इस बीच शो में एक नयी एंट्री होने वाली है. आपको उनके बारे में बताते हैं.

अनुपमा में सागर पारेख की एंट्री

अनुपमा में सागर पारेख यानी समर की एंट्री होने वाली है. गॉसिप टीवी के एक रिपोर्ट के अनुसार, सागर एक कैमियो रोल में दिखेंगे, जहां वह अपनी मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा करेगा. इस खुलासे से अनुपमा हिल जाएगी. समर की मौत बहुत पहले हो गई थी. उसकी हत्या कर दी गई थी और ये ट्रैक काफी इमोशनल था. अब उनके वापस आने से शो की कहानी में एक नया टर्न आएगा.

समर बताएगा अपनी मां को शॉकिंग सच

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु सपने में समर को देखती है. समर अपनी मां को बॉन्ड याद दिलाता है जो वह दोनों शेयर करते थे. सपने में समर अपनी मां को हिंट देता है कि उसकी असामयिक मृत्यु के पीछे का सच पूरी तरह से बाहर नहीं आया है. वह बताता है कि कोई इंसान है जो जानता है कि उस दिन क्या हुआ था. ये जानकर अनु काफी हैरान हो जाएगी. अनु उससे और कुछ पूछ पाएगी इससे पहले ही समर की आत्मा वहां से गायब हो जाएगी. अनु के पास अब कई सवाल होंगे, जिसके बारे में वह पता करने की कोशिश करेगी.

यह भी पढ़ें- Anupama: देविका की आखिरी इच्छा पूरी करने अनु निकलेगी इन 12 लोगों के साथ, जर्नी शुरू होते ही आ जाएगी ये दिक्कत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >