Anupama: रोनित रॉय ने नये वनराज बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह शायद सिर्फ…

सीरियल अनुपमा में अब कौन नये वनराज बनेंगे, इसपर सस्पेंस बरकरार है. मेकर्स ने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं किया है. पंकित ठक्कर के बाद रोनित रॉय के नाम पर चर्चा हो रही है.

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा को अचानक से सुधांशु पांडे ने छोड़ दिया. शो में सुधांशु, वनराज का किरदार प्ले करते थे. सुधांशु ने शो को क्यों छोड़ा, इसकी सही-सही जानकारी सामने नहीं आयी है. अब कौन वनराज बनेगा, इसे लेकर फैंस उत्साहित है. कई नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें पंकित ठक्कर और रोनित रॉय का नाम शामिल है. हालांकि पंकित ने साफ कर दिया कि वो शो का हिस्सा नहीं है. अब रोनित ने बताया कि वो अनुपमा में आने वाले हैं या नहीं.

क्या सुधांशु पांडे को रिप्लेस करेंगे रोनित रॉय

सोशल मीडिया पर रोनित रॉय के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है. फिल्मीबीट ने जब रोनित से इस बारे में पूछा तो एक्टर ने कहा, “नहीं. यह शायद सिर्फ एक अफवाह है.”

क्या पंकित ठक्कर बनेंगे नये वनराज

अनुपमा में शामिल होने पर पंकित ठक्कर ने सच्चाई बताई. उन्होंने पिंकविला से बात करते हुए कहा, ”हाय, मुझे ये बात क्लियर करनी थी कि मैं अनुपमा की कास्ट को ज्वाइन नहीं कर रहा हूं.” फिलहाल इसपर सस्पेंस बना हुआ है कि नया वनराज कौन होगा.

अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा

राजन शाही के सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि अनु को मेघा चाकू मारकर घायल कर देती है. अनु अस्पताल में एडमिट होती है और अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ती है. हालांकि अनु जिंदा हो जाती है और उसके बाद वो वापस घर आती है. अनुपमा, अनुज और आध्या से फिर से मिलती है. वहीं, वनराज शाह से गायब है और उसके नहीं होने से हर कोई काफी परेशान है. तोशू, वनराज के ना होने से घर का मुखिया बन जाता है. वो अपने पिता को मरा बताता है और उसका अंतिम संस्कार कर देता है.

Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >