Anupama: रोनित रॉय ने लीप के बाद शो में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने किसी भी किरदार…

हाल ही में शो के निर्माता राजन शाही ने पोस्ट-जनरेशन लीप की एक झलक फैंस के साथ शेयर की. प्रोमो देखने के बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए है.

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा दर्शकों को कहानी से बांधे हुए है. शो में लीप आने वाला है और ऐसे में आगे की कहानी जानने के लिए दर्शक इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. वहीं, लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो डिंपल की मौत हो गई है और उसकी मौत से शाह परिवार काफी दुखी है. टीटू और पाखी इसके लिए आध्या को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. हालांकि अनु का दिल जानता है कि आध्या ने कुछ नहीं किया है. वहीं, इस बीच रोनित रॉय को लेकर खबर आ रही थी कि वो लीप के बाद शो का हिस्सा होंगे. अब रोनित ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अनुपमा का हिस्सा नहीं होंगे रोनित रॉय

अनुपमा में 15 साल का लीप आने वाला है और कहानी काफी दिलचस्प हो जाएगी. शो को निधि शाह, चांदनी भगवानानी, मदालसा शर्मा छोड़ चुके हैं. इसके बीच रोनित रॉय को लेकर खबर आई कि वो इसका हिस्सा बनेंगे. टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया से बातचीत में एक्टर ने इसपर रिएक्ट करते हुए कहा, ये खबरें सही नहीं है. जब उनसे शो में ऑडिशन देने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने बताया, मैंने किसी भी किरदार के लिए कोई ऑडिशन नहीं दिया है.”

क्या अनुज की हो जाएगी मौत

वहीं, अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड को लेकर बात करें तो शो में दिखाया जाएगा कि आध्या को पैनिक अटैक आएगा. अंश उसे दवा लेने के लिए कहेगा. आध्या, अंश से कहेगी वो उसे डिंपी की मौत के लिए ब्लेम ना करें. दूसरी तरफ अनु, अनुज का घर पर इंतजार करती है. अनुज को अंकुश एक बड़े से चट्टान से धक्का दे देता है और समझता है कि अनुज की मौत हो गई है. हालांकि अनुज खुद को बचाने में सफल होता है. टीटू, अंश को लीला के पास छोड़कर मुंबई वापस जाने की बात करता है.

Also Read- Anupama: अनुपमा के बेटे तोशु ने छोड़ा शो, बोले- मुझे नहीं लगता कि 21 साल…

Also Read- Anupama Upcoming Twist: आग में जलकर डिंपी की होगी मौत, ये शख्स होगा जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >