Anupama सेट पर रूपाली गांगुली के व्यवहार पर रणदीप राय ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ का हिस्सा अब कई एक्टर्स नहीं है. हालांकि कई एक्टर्स ने शो छोड़ने के बाद शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को लेकर बहुत कुछ कहा. अब शो में आर्यन का रोल निभा चुके रणदीप राय ने एक्ट्रेस को लेकर कहा कि वह बहुत हेल्पफुल सेट पर उनके साथ रही.

Anupama: राजन शाही के सीरियल ‘अनुपमा’ टीवी के लोकप्रिय शोज में से एक हैं. हाल ही में कई एक्टर्स के शो छोड़ने के बाद उनके जाने और शो की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को लेकर चर्चा बढ़ गई है. कुछ महीने पहले ही रणदीप राय की कहानी भी शो में खत्म हुई है. रणदीप शो में आर्यन का किरदार निभाते थे और उनके किरदार की मौत हो गई. जहां कुछ लोग रूपाली के बारे में नकारात्मक बातें सोशल मीडिया पर करते हैं, तो दूसरी तरफ रणदीप ने बताया कि रूपाली सेट पर उनके साथ बहुत हेल्पफुल रही है.

सेट पर रूपाली गांगुली के व्यवहार को लेकर रणदीप राय ने तोड़ी चुप्पी

रणदीप राय से न्यूज18 ने एक्सक्लूसिव बातचीत में रूपाली गांगुली के व्यवहार और उनके रूड होने की अफवाहों को लेकर पूछा गया. इसपर एक्टर ने कहा, “यार मेरे साथ तो बहुत अमेजिंग था, मुझे तो लगा ही नहीं. यार ऐसे सवाल मुझसे पहले भी पूछा गया है पर मुझे तो कभी ऐसा फील नहीं हुआ है सेट पर. सेट पर कभी ऐसा फील नहीं हुआ कि कोई बात हुई हो या कोई गिले-शिकवे हुए हो. बहुत अच्छे से सबने काम किया. लोग बोलते हैं क्योंकि जब कोई चीज हिट होती है मार्केट में तो बास बन जाती है, तो ये एक वजह हो सकता है. मेरे साथ तो बहुत स्वीट थी वह और सबके साथ भी बहुत स्वीट है वह.

‘अनुपमा’ से कई एक्टर्स ने किया शो छोड़ने का फैसला

2024 के बाद से ‘अनुपमा’ से कई प्रमुख एक्टर्स जैसे सुधांशु पांडे, पारस कलनावत, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा ने शो छोड़ दिया है. पहले यह अफवाहें उड़ रही थीं कि रूपाली गांगुली और उनके को-स्टार सुधांशु पांडे के बीच बातचीत ठीक नहीं चल रही थी. सुधांशु ने 2024 में शो छोड़ दिया था. हालांकि बाद में सुधांशु ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए साफ किया कि उनके बीच सब कुछ सामान्य है और कोई खटास नहीं है.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: कैंसर की जंग में देविका का सपोर्ट सिस्टम बनेगा ये शख्स, अनुपमा करेगी उसकी आखिरी इच्छा पूरी करने का वादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >