Anupama: अनुज-अनुपमा के शो छोड़ने पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके किरदार कहानी से…

Anupama: सीरियल अनुपमा को लेकर इन-दिनों कई तरह के रूमर्स फैल रहे हैं. कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि शो जल्द ही लीप लेने वाला है, जिसके बाद रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना निकल जाएंगे. अब राजन शाही ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी इमोशनल कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप पर बना रहता है. हालांकि बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही है कि इसमें लीप आने वाला है और जल्द ही रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना सीरियल को अलविदा कह देंगे. अब राजन शाही ने इन रूमर्स पर रिएक्ट किया है.

राजन शाही ने रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के सीरियल छोड़ने पर क्या कहा?

राजन शाही ने एचटी संग बात करते हुए कहा, “यह पूरी तरह से झूठ है. गौरव और रूपाली दोनों ही शो का हिस्सा हैं और उनके किरदार कहानी का अभिन्न अंग हैं.” उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से आती हैं.”

प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र ने अनुपमा सीरियल को लेकर क्या कहा?

प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने भी बताया, ”लीप और लीड एक्टर्स के शो छोड़ने वाली रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं है. उनके पास शो छोड़ने का कोई कारण नहीं है. यह फर्जी खबर है और किसी की कल्पना है. बार-बार कोई न कोई शो को लेकर ऐसी कहानियां बनाता रहता है, लेकिन इन सबमें कोई सच्चाई नहीं है. वे दोनों अभी भी अनुपमा का हिस्सा हैं.”

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है खास

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो मेकर्स की ओर से जारी किया गया था. जिसमें हमने देखा कि अनु ने अपना वादा पूरा करते हुए फाइनली अनुज और आध्या को मिला ही दिया. क्लिप की शुरुआत अनुज की ओर से जन्माष्टमी पर मंदिर में प्रार्थना करने से होती है, तभी अनुपमा उसे पीछे से बुलाती है और कहती है, “मैं आज तुम्हारे जन्मदिन के लिए एक उपहार लेकर आई हूं,” और फिर वह उसे आध्या से मिलवाती है. अपनी बेटी को देखकर अनुज भावुक हो जाते हैं और वे एक-दूसरे को गले लगाते हैं. इस बीच, अनुपमा दोनों को अकेला छोड़ देती है और जैसे ही वह चली जाती है, आध्या उसे बुलाती है लेकिन अनुपमा बेहोश हो जाती है.

Also Read- Anupama Twist: आध्या के लिए झूठी बीमारी का नाटक करेगी अनु, वनराज जल्द मीनू की करवाएगा शादी

Also Read- Anupama में नहीं आएगा लीप, रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना के शो छोड़ने की यहां जानें सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >