Anupama: अलीशा परवीन को शो से निकाले जाने पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे क्रू टीम के साथ अगर कोई…

सीरियल अनुपमा से अचानक अलीशा परवीन को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. उन्हें ऐसे बाहर निकाले जाने पर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई. अब इसपर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने अपना रिएक्शन दिया है.

Anupama: सीरियल अनुपमा से अलीशा परवीन को अचानक बाहर निकाल दिया गया. अलीशा को शो से ऐसे निकाले जाने पर दर्शक चौंक गए. निर्माता राजन शाही ने ये फैसला क्यों लिया इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगने लगी. अलीशा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें हटाने को लेकर उन्हें पहले बताया नहीं गया था. अलीशा ने मेकर्स के फैसले पर हैरानी जताई थी. अब राजन शाही ने अपने शो से एकटर्स को हटाए जाने के विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

अलीशा परवीन को अनुपमा से निकाले जाने पर राजन शाही ने कही ये बात

राजन शाही ने टेली चक्कर को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि, मेरे क्रू टीम के साथ अगर कोई बदतमीजी करें तो मैं वह बिल्कुल भी सह नहीं सकता. मैंने हाल ही में एक लड़की को निकला है और मैं उनके बारे में ज्यादा कुछ बोल नहीं सकता क्योंकि एक एक्टर के तौर पर मैं उनकी इज्जत करता हूं. मैंने तीन बार इस बारे में चैनल को भी बताया था और उसके बाद मैंने ये फैसला किया था. हालांकि एक्टर ने अलीशा का नाम नहीं लिया.

जानें अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा

वहीं, अनुपमा में राही के किरदार में अब अद्रिजा रॉय दिख रही है और उन्होंने अलीशा परवीन को रिप्लेस किया है. ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि माही को प्रेम के प्यार के बारे में पता चल गया है. वह जान गई है कि प्रेम, राही से प्यार करता है. माही अपने जान देने की कोशिश करती है और राही उसे बचा लेती है. माही, अनु से कहती है कि उससे प्रेम प्यार नहीं करता और वह सारी चीजें फेंकने लगती है. उसे अनु बड़ी मुश्किल से संभालती है. दूसरी तरफ राही, प्रेम के प्यार को ठुकरा देती है. वह प्रेम से माही का प्यार अपनाने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >