Anupama: इशानी से नहीं परी से राजा ने की शादी , कोठारी परिवार में शाह हाउस की 3 बेटियों की एंट्री, अनु की जिंदगी में आया ये तूफान

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में इस बात से पर्दा हटेगा कि राजा ने इशानी से नहीं बल्कि परी से शादी कर लिया है. वह उसे कोठारी हाउस लेकर आता है. कोठारी हाउस में माही, परी और राही तीनों बहनें आ चुकी है. तीनों में अब जेठानी- देवरानी का रिश्ता हो गया है.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मीता, राजा के स्वागत की तैयारी में लग जाती है. पराग सबको बताता है कि राजा अपनी पत्नी के साथ आ रहा है. ख्याति, मीता की खुशियां का मजाक उड़ाती है. मीता उससे कहती है कि अगर किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया तो वह बाकी लोगों की खुशियां का मजाक ना बनाए.राजा, अपनी पत्नी परी के साथ कोठारी हाउस आता है. मीता उसे देखकर चौंक जाती है और परी के वजन का मजाक उड़ाती है. हालांकि राजा अपनी पत्नी का सपोर्ट करता है.

राही और प्रेम को साथ देखकर माही को होगी जलन

माही और प्रेम ऑफिस से घर लौटते हैं. पराग, प्रेम को राही का ख्याल रखने के लिए कहता है. पराग उसे बताता है कि राही ने उसके इंतजार में अभी तक खाना नहीं खाया है. माही उसपर कमेंट करती है कि वह 70 के दशक की पारंपरिक पत्नी की तरह बिहेव ना करें. माही उसे बताती है कि प्रेम ने मीटिंग के दौरान खा लिया. हालांकि प्रेम, राही का मन रखने के लिए उसके साथ खाना खाता है. ये देखकर माही को जलन होती है. दूसरी तरफ अनुपमा एक अमीर घर में काम करती है और वहां का मालिक उसे अपने गेस्ट के लिए लैविश खाना बनाने के लिए कहता है. वह मालिक अनु के साथ गलत बर्ताव करने की कोशिश करता है.

अनुपमा नहीं कर पाएगी अपना बचाव

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा जिस घर में काम करती है, वहां का मालिक उसपर गंदी नजर रखता है. हालांकि जब अनु उसकी बात नहीं सुनती तो वह उसपर उसे बहकाने का आरोप लगाता है. तभी उसकी पत्नी आती है और अनु पर गुस्सा होती है. वह उसे धमकी देती है कि ये घटना को वह रिकॉर्ड कर लेगी और इसे वायरल कर देगी. इतना होने पर भी अनु अपने बचाव में कुछ कह नहीं पाती.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >