Anupama: ना तोशू ना श्रुति, इस शख्स ने किया अनुपमा को बर्बाद, शाह हाउस में होगा खुलासा

अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राहुल, गुलाटी से अनुपमा की उपस्थिति को लेकर पूछता है. गुलाटी उसपर भड़क जाता है और उससे उसकी औकात पूछता है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाया जा रहा है. सीरियल में डिंपी और टीटू की शादी को लेकर शाह परिवार काफी खुश है, लेकिन वनराज नहीं चाहता कि ये शादी हो. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि टीटू शाह हाउस में एंट्री लेता है और डिंपी के साथ डांस करता है. अनु भगवान से प्रार्थना करती है कि उन दोनों के साथा कुछ बुरा ना हो. वहीं, राहुल, अनु को बताता है कि वो गुलाटी के साथ काम करेगा और उसे संघर्ष की कहानी सुनाता है.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या और वनराज की शादी की सालगिरह शाह परिवार मनाता है और केक काटता है. राहुल, गुलाटी से अनुपमा की उपस्थिति को लेकर पूछता है. गुलाटी उसपर भड़क जाता है और उससे उसकी औकात पूछता है. राहुल गुस्से में गुलाटी को एक्सपोज करने की बात कहता है. वो धमकी देता है कि वो सबको बता देगा की अनुपमा की डिश में कॉकरोच किसने मिलाया था. तोशू उनकी बात सुन लेता है. गुलाटी उसे चुप रहने के लिए अच्छी नौकरी और सैलरी ऑफर करता है.

Anupama Spoiler: टीटू-डिंपी के मंडप में ही अनुज संग शादी का श्रुति बनाएगी प्लान, अनुपमा का होगा बुरा हाल

Anupama: दुश्मन बनेगा अनुपमा का दोस्त, कॉकरोच वाली साजिश में इस शख्स का करेगा पर्दाफाश

Anupama: मास्टरमाइंड निकली श्रुति, तोशू ने नहीं इस इंसान ने किया अनुपमा को बदनाम, वनराज का अनुज- आध्या पर फूटा गुस्सा

राहुल का सच आएगा सामने
गुलाटी को अनुपमा उसकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए पीटती है. गुलाटी उसे धक्का दे देता है और अनुज उसे पकड़ लेता है. अनुज उसे जेल भेजने की बात कहता है और गुलाटी दावा करता है कि उनके पास कोई भी सबूत नहीं है. गुलाटी, राहुल को अपना मुंह खोलने के लिए नहीं कहता. अनुज, राहुल से सच्चाई कहने के लिए कहता है. तोशू और अनुज पूरे परिवार के सामने राहुल का पर्दाफाश कर देते है. राहुल अपनी गलती मान लेता है और अनुपमा से माफी मांगता है. अनु उसे माफ करने इंकान कर देती है.

Anupama: अनुपमा के लिए फूट-फूट कर रोएगा अनुज, MaAn को मिलाने के लिए श्रुति को उनकी जिंदगी से निकाल देगी देविका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >