Anupama: राही ने प्रेम संग अपने ऑफस्क्रीन रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पहले दिन दोनों को यह महसूस…

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा फुल स्पीड से आगे बढ़ रहा है. राही और प्रेम की लवस्टोरी दर्शकों को एंटरटेन कर रही है. अब अद्रिजा रॉय ने शिवम खजूरिया संग अपने रिश्ते पर बात की है.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. शो की लेटेस्ट कहानी अद्रिजा रॉय और शिवम खजुरिया के इर्द-गिर्द घूम रही है. जहां दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं. शाह हाउस में उनके रिश्ते से काफी खुश है. इधर कोठारी परिवार को बहू के रूप में राही पसंद है. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है. अब अद्रिजा ने भी शिवम संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.

अद्रिजा ने शिवम खजूरिया संग रिश्ते पर की बात

अद्रिजा रॉय ने टेलीचक्कर संग बात करते हुए कहा, ”अगर आपकी अपने किसी सह-कलाकार के साथ अच्छी ट्यूनिंग है, तो वह निश्चित रूप से स्क्रीन पर दिखाई देगी. यही बात शिवम के साथ भी है. जब मैं पहले दिन सेट पर आई तो मुझे चीजों को समझने में थोड़ा समय लगा. उस दिन, मैं अपने क्रिएटिव से बात कर रही थी और शिवम वहां आया और अपना परिचय दिया. इस तरह हमारी बातचीत शुरू हुई.”

पहले दिन से अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं शिवम और अद्रिजा

अद्रिजा ने आगे कहा, ”शिवम संग मिलना बिल्कुल नॉर्मल था. पहले ही दिन हम दोनों को लगा कि हम एक-दूसरे को सदियों से जानते हैं. हम तुरंत एक-दूसरे से जुड़ गए. मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ, लेकिन हमारे बीच जो भी रिश्ता है, वह वाकई अच्छा है. हम हमेशा सीन से पहले एक-दूसरे के साथ ट्यूनिंग बिठाते हैं. हम दोनों एक-दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल हैं.”

अनुपमा की टीआरपी में हुआ था फेरबदल

सीरियल अनुपमा ने जबसे लीप लिया है, तबसे शो को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा. सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना जैसे स्टार्स ने भी शो छोड़ दिया था. जिसके बाद टीआरपी टॉप से गिरकर चौथे नंबर पर आ गई. मेकर्स कहानी में ट्विस्ट और टर्न डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि अनुपमा को अनुज की याद आती है और वह फूट फूटकर रोती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Today’s Episode: वैलेंटाइन डे पर अनुपमा को आएगी अनुज की याद, शादी के बाद क्या राही बदल लेगी अपना नाम?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >