Anupama Promo: डांस प्रतियोगिता का पहला राउंड जीती राही, मिला ये खास पॉवर, क्या अनुपमा होगी निशाना

Anupama Promo: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है, क्योंकि डांस प्रतियोगिता के पहले राउंड में राही जीत जाती है और उसे एक स्पेशल पॉवर मिलता है. एंकर कहते हैं कि उसे किसी एक टीम को बाहर निकालने का मौका मिलता है.

Anupama Promo: स्टार प्लस का शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एटरटेन कर रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि राही और अनुपमा की टीम ग्रैंड फिनाले के लिए तैयार है. दोनों के बीच जबरदस्त फेसऑफ होने वाला है. देविका को डांस रानियों में शामिल होने के लिए हरी झंडी मिल जाती है. हालांकि राही इस फैसले से बिल्कुल भी खुश नहीं है.

राही की टीम ने पहला राउंड और स्पेशल पावर जीती

अनुपमा के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि प्रतियोगिता कौन जीतेगा. इसी बीच स्टार प्लस ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें राही को अनुपमा से बदला लेने और संभावित रूप से आसान जीत हासिल करने का एक बड़ा मौका मिला है. प्रोमो में, पहले राउंड के बाद, एंकर राही और उसकी टीम की जीत की घोषणा करते हैं. दूसरी ओर, अनुपमा और उसकी टीम परेशान और चिंतित हो जाती है. एंकर राही को बताती है कि विजेता होने के नाते, उनके पास किसी एक टीम को बाहर करने की स्पेशल पावर है. राही अनुपमा को देखती है,

क्या अनुपमा को डांस प्रतियोगिता से बाहर कर देगी राही

अब जबकि फैसला राही के हाथ में है, बड़ा सवाल यह है कि क्या वह आसान जीत हासिल करने के लिए अनुपमा की टीम को डांस प्रतियोगिता से बाहर कर देगी या फिर उन्हें मौका देने के बारे में सोचेगी. जिन लोगों ने हालिया ट्रैक मिस कर दिया है, उनको बता दें कि फिनाले शुरू हो गया है, जिसमें राही और अनुपमा आमने-सामने हैं. पहले मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान, राही अपनी टीम को विजेता घोषित करती है और अनुपमा की टीम को हारा हुआ कहती है. इससे दोनों में बहस और टकराव शुरू हो जाता है. हालांकि आयोजक दोनों के झगड़े को टीआरपी बूस्ट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं और चुपके से सबकुछ रिकॉर्ड कर लेते हैं.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: वर्ल्डवाइड सैयारा ने 7 हफ्तों में कमाए इतने करोड़, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >