Anupama: अनु से राही को दूर रखने के लिए ये शख्स बनाएगा मास्टर प्लान, क्या प्रेम भी फंस जाएगा जाल में

Anupama: अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा राही की विदाई करते वक्त अनु काफी भावुक हो जाती है. वह ख्याति से अपनी बेटी का ध्यान रखने के लिए कहती है. प्रेम, अनु को भरोसा दिलाता है कि वह उसका ख्याल रखेगा.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु अपनी बेटी राही को कोठारी परिवार को सौंपती है. वह कोठारी परिवार से कहती है कि राही जल्दी ही सबका दिल जीत लेगी. प्रेम कहता है कि उसने तो पहले ही सबका दिल जीत लिया है. अनु, ख्याति से कहती है कि नये घर में राही को वह कभी भी अकेलापन महसूस ना होने दे. प्रेम से अनु कहती है कि मुश्किल वक्त में वह उसके साथ रहे. प्रेम उसे भरोसा दिलाता है कि वह हमेशा राही के साथ रहेगा और उसका ख्याल रखेगा.

पराग बनाएगा खतरनाक प्लान

अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग और मोटी बा प्रेम और राही के फ्यूचर को लेकर परेशान हो जाते हैं. गौतम मोटी बा से अनु और राही को दूर रखने के लिए कहता है. पराग, राही और प्रेम को रेस्टोरेंट गिफ्ट में देने का सोचता है. पराग कहता है कि ऐसा करने से वह मुंबई नहीं जा सकेंगे और अनु की रसोई से भी दूर रहेंगे. पराग कहता है कि वह शगुन या मुंह दिखाई की रस्म में ये तोहफा उन्हें दे देगा. मोटी बा ये सुनकर खुश हो जाती है. हालांकि प्रार्थना को ये आइडिया अच्छा नहीं लगता.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

कोठारी हाउस पहुंचते ही राही को आएगा चक्कर

जैसे ही राही अपने नए घर में पहुंचती हैं और कार से बाहर निकलते है उसे चक्कर आने लगता है. प्रेम उसकी हालत देखकर परेशान हो जाता है और मोटी बा से बाद में सारी रस्में करने के लिए कहता है. राही, प्रेम को समझाती है कि वह ठीक है और रस्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. मोटी बा सिचुएशन को देखते हुए राही को पहले थोड़ा आराम करने के लिए कहती है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को सेंट्रल जेल से कॉल आता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >