Anupama: अब ये एक्टर बनेगा नया वनराज, करेगा सुधांशु पांडे को रिप्लेस, टीटू बोले- सेट पर कोई…

सीरियल ‘अनुपमा’ में अब नया वनराज कौन होगा, इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है. अब एक एक्टर के नाम पर चर्चा हो रही है.

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ टीआरपी लिस्ट में सबसे ऊपर है, लेकिन बीते कुछ समय से इस शो को कई स्टार्स ने अलविदा कह दिया है. बुधवार को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुधांशु पांडे ने बताया कि उन्होंने शो को छोड़ दिया. उनके शो से ऐसे जाने की खबरों से फैंस हैरान हो गए. चार साल से सुधांशु, वनराज का रोल निभा रहे थे. उनके जाने के बाद अब नया वनराज कौन होगा, इसपर सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी. खबरें है कि सुधांशु को एक्टर पंकित ठक्कर रिप्लेस करेंगे. अब इसपर कुंवर अमरजीत सिंह ने चुप्पी तोड़ी है.

क्या अब ‘अनुपमा’ में ये एक्टर निभाएगा वनराज का रोल

‘अनुपमा’ में अब वनराज कौन होगा, इसपर लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि सुधांशु पांडे की जगह एक्टर पंकित ठक्कर लेंगे. पंकित ने लुक टेस्ट भी दिया है. हालांकि मेकर्स ने इसपर कुछ भी कंफर्म नहीं कहा है. उनकी तरफ से कंफर्मेशन आना बाकी है.

एक्टर पंकित ठक्कर के नये वनराज बनने पर कुंवर अमरजीत सिंह ने क्या कहा

अनुपमा में टीटू का रोल कुंवर अमरजीत सिंह निभाते हैं. अमरजीत ने टाइम्स नाउ से बातचीत में कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और अभी तक वनराज का रोल निभाने के लिए नए एक्टर का सिलेक्शन नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि उन्होंने सेट पर कोई नया एक्टर अभी तक नहीं देखा है.

अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा

अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि मेघा से आध्या को बचाने की कोशिश अनु करती है. मेघा इस दौरान उसे चाकू मार देती है और वो बुरी तरह जख्मी हो जाती है. अनुज और आध्या उसे अस्पताल लेकर जाते हैं. अनु को ऐसे तकलीफ में देखकर आध्या टूट जाती है. उसे बुरा लगता है कि उसने अभी तक अपनी मां का दिल बहुत दुखाया है.

Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >