Anupama: मरी नहीं जिंदा है पंखुड़ी, राघव के सिर से हटेगा इतना बड़ा इल्जाम, कई जिंदगी होगी तबाह

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज की तसवीर से अनु बात करती है. वह कहती है भले ही वह अच्छे इरादों से काम करती है, लेकिन हर बार उसे दोष दिया जाता है. वह कहती है राही उससे नाराज है.

Anupama: स्टार प्लस का शो अनुपमा में आर्यन का सच सामने आ चुका है. आर्यन, ख्याति और पराग का बेटा है और प्रेम का सौतेला भाई है. जब पराग के सामने ये सच आया तो ख्याति को उसने घर से बाहर निकाल दिया. दूसरी तरफ राघव अब अनु की रसोई में काम करता है. अनु को पता चल गया है कि राही पर राघव ने ही हमला किया था. ये जानकर अनु उसपर काफी गुस्सा हुई थी और उसने उसे एक थप्पड़ भी मारा था. अपकमिंग एपिसोड में बता चलेगा कि राघव की पत्नी पंखुड़ी अभी जिंदा है और उसकी मौत नहीं हुई है. उसकी मौत के मामले में ही राघव जेल गया था.

जिंदा है पंखुड़ी

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पंखुड़ी के बारे में सब जानते हैं कि वह मर चुकी है. हालांकि वह मरी नहीं है. अनु इसका खुलासा करेगी और सारी सच्चाई सामने आ जाएगी. परिवार वाले काफी हैरान हो जाएंगे. परिवार वाले समझने की कोशिश करते हैं कि ये सच्चाई उनसे क्यों छिपाई गई. कोठारी परिवार में पंखुड़ी की वापसी से कई परेशानियां सामने आ सकती है. हालांकि ये क्या परेशानी होगी, ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

जानें क्या दिखाया जाएगा अनुपमा में

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज की तसवीर से अनु बात करती है. वह कहती है भले ही वह अच्छे इरादों से काम करती है, लेकिन हर बार उसे दोष दिया जाता है. वह कहती है राही उससे नाराज है. दूसरी तरफ प्रेम, राही का मूड ठीक करने के लिए उसे आइसक्रीम खिलाने ले जाता है. वह उसे समझाता है कि अनु पर आरोप लगाना गलत है. राही इसपर भड़क जाती है और कहती है ये दर्द उसकी मां उसे बचपन से देती आ रही है. वहां पर माही और आर्यन भी साथ में घूमने आते हैं. दोनों को देखकर प्रेम नाराज होता है और वह माही को शाह हाउस छोड़ने के लिए जाता है.

यहां पढ़ें- Jab We Met से बॉबी देओल को बाहर निकालने पर सालों बाद इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 5 साल तक मैंने…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >