Anupama: नई राही ने रूपाली गांगुली संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हम दोनों सेट पर…

Anupama: अद्रिजा रॉय अब नई राही के तौर पर सीरियल अनुपमा में दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने अब रूपाली गांगुली संग काम करने पर बात की है.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा टॉप रेटेड शोज में से एक है. हालांकि कई दिनों से सीरियल शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसमें राही की भूमिका निभाने वाली अलीशा परवीन को रातों-रात मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया. उनकी जगह अद्रिजा रॉय को लिया गया. एक्ट्रेस को शुरू में तो दर्शकों ने पसंद नहीं किया था, लेकिन अब उनकी और शिवम खजुरिया की केमिस्ट्री पसंद आ रही है.

रूपाली गांगुली संग काम करने पर क्या बोली अद्रिजा रॉय

अद्रिजा रॉय ने टेलीचक्कर संग बातचीत में रूपाली गांगुली के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ”मैं बहुत एक्साइटेड हूं और बिल्कुल भी घबराया हुई नहीं हूं. मुझे लगता है कि किसी दिन मैं उन्हें ‘मम्मी’ कहकर बुलाऊंगी. हमारा बंगाली कनेक्शन है और कहीं न कहीं पहले दिन ही हमारी वाइब्स मैच हो गईं. यहां तक ​​कि उन्हें भी नहीं पता था कि मैं शो में एंट्री करने जा रही हूं.”

अद्रिजा ने पहले क्यों रूपाली को अपनी एंट्री के बारे में नहीं बताया

अद्रिजा ने कहा, ”कुछ प्रोटोकॉल होते हैं, जिनका हमें पालन करना है और समय से पहले कुछ भी बताना नहीं होता है, इसलिए जब मैं बता सकती थी, मैंने रूपाली मैंम को बताया. जब हम दोनों सेट पर मिले, तो काफी अच्छे से मिले और खुश भी थे. हम दोनों बंगाली हैं, इसलिए हम लगभग अपनी मातृभाषा में एक-दूसरे से बात करते हैं. सीन के अलावा, हम हमेशा बंगाली में बातचीत करते हैं. यह मेरे लिए बहुत अच्छी बात है कि वह मुझे अपनी परिवार जैसी लगती हैं.”

रूपाली गांगुली की तारीफ में क्या बोली अद्रिजा

अद्रिजा ने आगे कहा, ”रूपाली गांगुली एक शानदार अभिनेत्री हैं और दिल की साफ हैं और वह बहुत अच्छी हैं. मैं पहले उनके बारे में ज्यादा नहीं जानती थी, लेकिन जब मैं उनसे मिली तो उनका व्यवहार मेरे प्रति मधुर रहा. रूपाली मैडम ने मुझे सेट पर बहुत सहज बना दिया है. मुझे अब तक किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है. मैं अपने पल को बस एंजॉय कर रही हूं.

यह भी पढ़ें- TRP Report Week 52: टॉप 10 शोज में इन सीरियल्स ने मारी एंट्री, अनुपमा की कहानी को दर्शकों ने नकारा

यह भी पढ़ें- Anupama: पंडित करेगा प्रेम और माही के रिश्ते पर ये भविष्यवाणी, पाखी भड़काएगी काव्या की बेटी को

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >