Anupama New Entry: आर्यन-राघव की मौत के बाद अनुपमा में होगी 2 नयी एंट्री, मुंबई में अनु की बनेगी सपोर्ट सिस्टम

Anupama New Entry: सीरियल अनुपमा की कहानी अब बहुत जल्द बदलने वाली है. शो में दिखाया जाएगा कि अनु मंबई पहुंच जाएगी. जबकि कोठारी हाउस में राही सबका ख्याल रखती दिखेगी. हालांकि ख्याति का उसके लिए बर्ताव बदल जाएगा. माही, प्रेम के साथ ऑफिस जाने लगेगी.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में आर्यन की मौत हो चुकी है. कोठारी और शाह परिवार उसकी मौद से सदमे में है. अनुपमा को मोटी बा ने कोठारी परिवार से बाहर निकाल दिया और किसी ने उन्हें रोका भी नहीं. राही, प्रेम और बाबूजी को भी लगता है कि उसके मौत की जिम्मेदार अनु ही है. दूसरी तरफ सदमे में अनु सड़क पर अकेली निकल जाती है. उसके सामने गाड़ी आती होती है, लेकिन उसका ध्यान उसपर नहीं जाता. राघव सही वक्त पर आकर उसकी जान बचा लेता है. हालांकि इस हादसे में उसकी जान चली जाती है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि शो में दो नये किरदारों की एंट्री होने वाली है.

अनुपमा में होगी 2 नयी एंट्री

अनुपमा अपनी याददाश्त खो चुकी है और उसे कुछ भी याद नहीं. वह अपनी नयी जिंदगी शुरू करने के लिए मुंबई पहुंच जाती है. अब मुंबई में अनु का साथ देने के लिए मेकर्स दो नयी एंट्री करवा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरती बिराजदार और गुरप्रीत कौर शो में नजर आएंगी. हालांकि उनके किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. आरती ने मराठी शो सुंदरी में काम किया हुआ है, जबकि गुरप्रीत शॉर्ट फिल्म भेड़िया में दिख चुकी है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा में एक छोटा सा लीप आएगा. कोठारी परिवार में माही का राज चलता है और हर कोई उसकी तारीफ करता है. दूसरी तरफ अनु इमोशनली कमजोर हो गई है. राही को ख्याति और परिवार वाले काफी परेशान करते हैं. राही हर किसी का ख्याल रखती है और माही-प्रेम ऑफिस में काम करते हैं. प्रार्थना और अंश का रिश्ता और ज्यादा मजबूत हो गया है. ऐसा लग रहा है कि राजा और इशानी का शादी हो गई है. अनुपमा मुंबई में अकेली है और उसने कसम खाया है कि वह दोबारा से कभी डांस नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >