Anupama में लीप के बाद रूपाली गांगुली का कटेगा पत्ता? मिला नया प्रोजेक्ट, अब इस शो में आएंगी नजर

Anupama: रूपाली गांगुली सीरियल अनुपमा में लीड रोल निभाती है. उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. इस बीच अब उनके हाथ नया शो लग गया है. इस शो का नाम ‘दिल की बातें’ है. शो में क्या खास है और इसमें क्या रोल एक्ट्रेस निभाएंगी, इसकी जानकारी सामने आई है.

Anupama: रूपाली गांगुली, राजन शाही के सीरियल अनुपमा में लीप आने वाला है. शो का नया प्रोमो काफी जबरदस्त है. इसमें दिखाया गया कि अनुपमा अकेले ही अपनी नयी जर्नी पर निकल पड़ी है. लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो अनु ने माही और आर्यन की शादी के लिए पूरी फैमिली को मना लिया है. प्रार्थना, गौतम से तलाक लेना चाहती है और उसने उसे तलाक के पेपर्स भी भेज दिए है. इस वजह से गौतम काफी गुस्से में है. दूसरी तरफ राघव, अनु से अपनी दिल की बात कहता है. हालांकि अनु उसके प्रप्रोजल को ठुकरा देती है. इस बीच रूपाली एक शो को होस्ट करने वाली है.

रूपाली गांगुली दिखेंगी एक नये शो में

रूपाली गांगुली अब एक नये किरदार में दिखेंगी. एक्ट्रेस बच्चों के टॉक टाउन को होस्ट करती दिखेंगी और इस शो का नाम दिल की बातें है. शो में वह बच्चों की दोस्त और सलाहकार के रोल में दिखेंगी. शो में बच्चे उनसे मजेदार सवाल पूछेंगे. इसे आप स्टार प्लस पर शाम 6:30 बजे से देख सकेंगे. इसके अलावा ये जियो हॉटस्टार पर भी उपलब्ध होगा. इसका प्रोमो शेयर कर स्टार प्लस ने लिखा, “बच्चों के दिल की बातें, जहां मस्ती हो, और कभी-कभी थोड़ी शरारत भी. अनुपमा के साथ तैयार हो जाएं दिल को छू लेने वाली कहानियां और हंसी-मजाक के लिए.”

आर्यन को ड्रग्स लेने के लिए उसके दोस्त करेंगे मजबूर

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्यन और माही के शादी का दिन आ गया. दूल्हे का परिवार बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचता है. इस दौरान अनु, आर्यन का स्वागत करती है. चारों तरफ खुशी का माहौल होता है. इस बीच एक सीन दिखाया जाता है कि आर्यन अपने दोस्तों के साथ होता है. उसके दोस्त उसे ड्रग्स देते हैं, लेकिन वह उस नहीं लेता. आर्यन कहता है कि उसने माही से वादा किया है कि वह ड्रग्स से दूर रहेगा. उसके दोस्त उसे चिढ़ात�� है कि वह अभी से अपनी पत्नी से डर रहा है.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >