Anupama: शो में अनुज-अनु की जिंदगी तबाह करने वाली ‘गुरु मां’ अब इस सीरियल में आ रही नजर, कर रही दर्शकों को इम्प्रेस

अनुपमा में मालती देवी का रोल निभाकर अपरा मेहता ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. हालांकि शो में जब पांच साल का लीप आया था, तभी उनका ट्रैक खत्म हो गया है. अब वो निया शर्मा के सीरियल में नजर आ रही है.

Anupama: अनुपमा सीरियल की लोकप्रियता दर्शकों के बीच काफी ज्यादा है. राजन शाही का शो टीआरपी लिस्ट में नंबर एक के स्थान पर कई महीनों से है. कोई भी दूसरा शो इसे टक्कर नहीं दे पा रहा है. सीरियल में गुरु मां का किरदार निभाने वाली अपरा मेहता अब शो में नजर नहीं आती. जब शो में पांच साल का लीप आया थ, तब ही मेकर्स ने उनका ट्रैक खत्म कर दिया था. अब शो में छह महीने का लीप आ गया और उसके बाद वो शो में आएंगी या नहीं इसकी जानकारी नहीं है. हालांकि वो इन दिनों किसी दूसरे शो में नजर आ रही है.

अनुपमा की मालती देवी अब इस शो में आ रही नजर

अपरा मेहता टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-पहचानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया है और दर्शक उन्हें अच्छे से पहचानते हैं. अनुपमा में उन्होंने मालती देवी यानी गुरु मां के रोल में एंट्री लिया था. मालती, अनुज की मां होती है और बाद में उनका किरदार नेगेटिव हो जाता है. गुरु मां ही होती है, जिसने आध्या के मन में अनु के लिए जहर घोला था. उसकी वजह से ही अनु अपने परिवार और अनुज से दूर हुई है. फिलहाल अपरा एक नये शो में नजर आ रही है. वो इन दिनों सीरियल ‘सुहागन चुड़ैल’ में नजर आ रही है. निया शर्मा के शो में अपरा योगिनी कपिला का रोल प्ले कर रही है.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

जानें अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक

वहीं, अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि मीनू अमेरिका से पढ़ाई करके वापस इंडिया आ चुकी है. अनुज की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है. अनुज को ये पता है कि आध्या अब नहीं है और ये बात उसे अंकुश और बरखा ने बताया था. अनु को विश्वास है कि वो आध्या को ढूंढ निकाल लेगी. वहीं, आने वाले दिनों में इस राज से पर्दा हटेगा कि अंकुश और बरखा ने ही आध्या को गायब किया है. वहीं. वनराज जो आशा भवन को तुड़वाने के पीछे पड़ा है, उसके पैसे लेकर बिल्डर भाग जाएगा.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >