Anupama: बदले की आग में रोजी ने उठाया खौफनाक कदम, जया की तलाश में निकली अनु

Anupama: आज के एपिसोड में घर को लेकर दिग्विजय और रणविजय के बीच टकराव बढ़ता है. इसी बीच जया के गायब होने से अनुपमा टूट जाती है. रोजी की साजिश सामने आती है.

Anupama: आज के एपिसोड में ‘अनुपमा’ की कहानी ने एक बार फिर सस्पेंस से भरपूर मोड़ ले लिया. शुरुआत होती है दिग्विजय और रणविजय के बीच तीखी बहस से. रणविजय साफ कह देता है कि उसे घर चाहिए. वहीं दिग्विजय जवाब देता है कि यह घर सावी का सपना है और वह इसे किसी भी कीमत पर नहीं बेचेगा. रणविजय 10 दिन की चेतावनी देकर चला जाता है. इसी बीच अनुपमा घर लौटती है और बंकू की हालत देखकर परेशान हो जाती है. वह दिग्विजय को शांत रहने के लिए कहती है, लेकिन हालात पहले से ज्यादा बिगड़ते नजर आते हैं.

प्रॉपर्टी विवाद के बीच अनुपमा की चिंता बढ़ी

बंकू, अनुपमा को बताता है कि रणविजय घर के बदले पैसे मांग रहा है और दिग्विजय के पास इतने पैसे नहीं हैं. इस पर अनुपमा कहती है कि अब बच्चे अपने माता-पिता की भावनाओं को समझने के बजाय सिर्फ प्रॉपर्टी में हिस्सा चाहते हैं. दिग्विजय भी अपनी मजबूरी जाहिर करता है और कहता है कि वह हर हाल में इस घर को बचाना चाहता है. हालांकि असली झटका तब लगता है जब अनुपमा को पता चलता है कि जया घर पर नहीं है.

जया के गायब होने से कहानी में आया बड़ा ट्विस्ट

अनुपमा, जया को ढूंढने निकलती है और राधिका से पूछती है. राधिका बताती है कि जया कुछ महिलाओं के साथ कहीं चली गई थी. यह सुनते ही अनुपमा को शक होता है कि कोई जया को बहला-फुसलाकर ले गया है. वह घबरा जाती है और उसे ढूंढने का फैसला करती है. रोजी, जया को यह कहकर अपने साथ ले जाती है कि अनुपमा का एक्सीडेंट हो गया है. जया बिना सोचे उसके साथ चली जाती है, लेकिन रोजी उसे एक फैक्ट्री में बंद कर देती है. रोजी चाहती है कि अनुपमा अपनी बेटी को ढूंढते हुए तड़पे.

जया को ढूंढने में जुटी अनुपमा

इधर अनुपमा हर जगह जया को ढूंढती है. एक पल के लिए वह सड़क पर एक बच्चे को जया समझ बैठती है, जिससे उसकी बेचैनी और बढ़ जाती है. दूसरी तरफ जया फैक्ट्री में बंद होकर मदद के लिए पुकारती है. दिग्विजय और बोस भी जया को ढूंढने में लगे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिलता.

यह भी पढ़ें Anupama का रौद्र रूप, पॉल की धमकियों का दिया मुंहतोड़ जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >