Anupama छोड़ने के बाद छोटी अनु की चमकी किस्मत, हाथ लगा नया प्रोजेक्ट

Anupama: अनुपमा की छोटी अनु तो आपको याद ही होगी. सीरियल में वो अनु और अनुज की गोद ली हुई बेटी का रोल निभाती थी. हालांकि लीप आने के बाद अस्मि देव ने शो छोड़ दिया था. अब उन्हें नया प्रोजेक्ट मिला है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस हर एक कैरेक्टर को काफी ज्यादा पसंद करते हैं. शो में छोटी अनु का किरदार निभाने वाली अस्मि देव तो आपको याद ही होगी. उनकी एक्टिंग और क्यूटनेस का हर कोई दीवाना था. हालांकि लीप के बाद उन्होंने राजन शाही के सीरियल को अलविदा कह दिया. अब बतौर लीड रोल के तौर पर वह जी टीवी के नए शो ‘जागृति- एक नई सुबह’ में दिखाई देंगी.

अस्मि देव के सीरियल की क्या है कहानी जी टीवी का नया शो

झारखंड के जामताड़ा जिले के काल्पनिक शहर मोक्षगढ़ पर आधारित है. इसकी कहानी एक ऐसे समाज की पड़ताल करती है, जहां प्रणालीगत अन्याय व्याप्त है, जो लोगों को जन्म से ही अपराधी बनने के लिए प्रेरित करता है. शिक्षा के अधिकार से वंचित, समुदाय को शिकार जैसी नौकरियां करने के लिए मजबूर किया जाता है. गुरुदेव भल्ला की ओर से निर्मित, जागृति – एक नई सुबह अपनी गरिमा और स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाली एक युवा लड़की की साहसी यात्रा को दिखाती है.

कौन सा किरदार निभाएंगी छोटी अनु

सीरियल में अस्मि देव ‘जागृति’ की भूमिका निभाएंगी. वह सोसाइटी में पैदा होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ेंगी. शो को लेकर अस्मि ने कहा, “यह मेरी पहली मुख्य भूमिका है, और मैं इसके लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं. उन्होंने कहा, एक मजबूत और निडर कैरेक्टर को निभाना वास्तव में मेरे लिए काफी खास है.

सीरियल को लेकर क्या बोली अस्मि देव

अस्मि देव ने कहा, हमने हाल ही में शो का प्रोमो फिल्माया है और यह बहुत आनंददायक था पूरी टीम के साथ काम करना. मैं इस भूमिका और ऐसे प्रतिभाशाली सह-कलाकारों के साथ काम करने के अवसर से सीखने और आगे बढ़ने के लिए उत्सुक हूं. ‘जागृति- एक नई सुबह’, 16 सितंबर से जी टीवी पर शुरू हो रहा है.

Read Also-Anupama: सुधांशु पांडे ने राजन शाही संग अपनी लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे मन में…

Read Also- Anupama: वनराज के बाद इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- ज्यादा कमेंट नहीं कर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >