Anupama: शाह हाउस में छाएगा मातम, इस शख्स की होगी मौत? ख्याति को होगा पछतावा

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ख्याति को अपनी गलती का अहसास होगा. उसे अनुपमा के बेटे समर के बारे में पता चलेगा, जिसकी मौत हो चुकी है. इस बीच उसे अपने बेटे आर्यन की याद सताएगी. दूसरी तरफ देविका टूटते तारे से अपने ठीक होने की दुआ करेगी.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा कि अनु अपनी गर्ल गैंग के साथ ट्रिप पर है. इसमें माही, राही, परी, ख्याति, देविका सहित और भी महिलाएं हैं. इस दौरान अनु, सरिता के गांव जाती है और वहां पर उसे कुछ अजीब फील होता है. वहां पर पहुंचते ही उसे समर की बहुत याद आने लगती है. इस बीच अनु को ऐसा लगता है कि समर उसके आस-पास है और वह उससे कुछ कहना चाहता है. ये अहसास उसे बार-बार होती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि समर उसे अपनी मौत से जुड़ी कुछ बातें बताएगा.

बाबूजी को आएगा हार्ट अटैक?

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बाबूजी को सीने में दर्द होगा. हालांकि इस बारे में वह किसी को नहीं बताएंगे. बाबूजी को लगेगा कि अगर अनु और लीला को ये बात पता चल जाएगी तो वह ट्रिप से वापस आ जाएंगे. ऐसे में बाबूजी ये बात उनसे छिपा लेंगे. अनु उन्हें कॉल भी करेगी और बातों-बातों में वह बहुत भावुक हो जाएंगे, लेकिन वह अनु को पता नहीं चलने देंगे. दूसरी तरफ देविका टूटता तारा देखती है और दुआ मांगती है कि वह बस अब ठीक हो जाए. कहा जा रहा है कि बाबूजी को हार्ट अटैक आ जाएगा.

ख्याति को पता चलेगा समर के बारे में

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि इस ट्रिप में ख्याति को अनुपमा के मरे हुए बेटे समर के बारे में पता चलेगा. ख्याति जानेगी कि समर, अनु की आंखों में कभी आंसू नहीं देख सकता था. ख्याति भी अपने बेटे आर्यन को याद करेगी और कहेगी कि वह भी अपनी मां की आंखों में आंसू नहीं देख पाता था. इस दौरान ख्याति को अहसास होगा कि अनु बुरी नहीं है, जितना वह उसे समझती है. उसे अपनी गलती का अहसास होगा और वह अनुपमा से माफी मांगेगी.

यह भी पढ़ें- Anupama Twists: समर की आत्मा के बारे में इस शख्स को बताएगी अनुपमा, प्रकाश से क्या रिश्ता है वनराज के बेटे का

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >