Anupama के इस एक्टर के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, निभाएगी लीड रोल, अनुज के साथ था कनेक्शन

सीरियल अनुपमा में अब तक कई ट्विस्ट एंड टर्न आ चुके हैं. मेकर्स इसकी कहानी ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए इसमें लीप लेकर आए. लीप के चक्कर में कई एक्टर्स का पत्ता कट गया. अब इसमें से एक एक्टर के हाथ नया शो लगा है.

Anupama: राजन शाही का सुपरहिट सीरियल अनुपमा की कहानी इन दिनों काफी भावुक हो गई है. छह महीने के लीप के बाद फाइनली अनु का परिवार पूरा हुआ है. अनु अपने अनुज और आध्या से मिली है और तीनों साथ में काफी खुश है. वहीं, शाह हाउस में उथल-पुथल का माहौल है. वनराज शाह गायब है और उसकी जगह घर में तोशू मुखिया बनने का प्लान करता है. वो अपने पिता की फोटो पर माला भी लगाने जाता है, लेकिन बा रोक लेती है. इस बीच अनुपमा फेम अस्मि देव के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है.

अस्मि देव के हाथ लगा कौन सा नया प्रोजेक्ट

अनुपमा फेम अस्मि देव अब नये शो जागृति: एक नई सुबह में नजर आएगी, जो जी टीवी पर आएगा. सीरियल 16 सितंबर से शुरू हो रहा है और इसका प्रोमो भी जी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

अस्मि देव ने शो जागृति में अपने किरदार को लेकर क्या कहा

अस्मि देव ने शो में अपने किरदार को लेकर ईटाइम्स से बातचीत में कहा, ये मेरा पहला लीड वाला शो है और मैं काफी उत्साहित हूं. फियरलेस औऱ पावरफुल लड़की का रोल प्ले करना मेरे लिए बड़ा मौका है. हमने शो का प्रोमो हाल में शूट किया था और मुझे सबके साथ काफी मजा आया. मुझे उम्मीद है शो से और अपने किरदार से बहुत कुछ सीखूंगी.

अनुपमा में अस्मि देव किसका किरदार निभाती थी

अनुपमा में अस्मि छोटी आध्या का रोल निभाती थी. हालांकि शो में जब लीप आया तो आध्या की जगह औरा भटनागर ने ले ली. हालांकि फैंस उन्हें छोटी आध्या के रोल में भूले नहीं है.

अनुपमा में क्या दिखाया जा रहा है

सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि आध्या मंदिर में आरती करती है और अनुज उसे बड़े प्यार से देखता है. आध्या गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आने के लिए, अनुज से कहती है. वहीं, तोशू घर का मुखिया बन जाता है. वो सूट-बूट पहनकर अजीब बर्ताव करता है. अनुज उसे सबक सिखाने के लिए जानबूझकर सॉस डाल देता है.

Also Read- Anupama Twist: वनराज की फोटो पर माला चढ़ाएगा तोशू, बा जड़ेगी थप्पड़, होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Also Read- Anupama Twist: क्या वनराज की हो गई मौत, डिस्चार्ज होते ही अनु करेगी सबसे पहले ये काम

Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >