Anupama: आर्यन की मौत के गम में डूबा कोठारी परिवार, माही की मांग हुई सूनी, बाबूजी ने अनुपमा को घर से बाहर निकाला

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आर्यन नींद से नहीं जागता. पराग और प्रेम उसे अस्पताल ले जाते है. तभी डॉक्टर बताते हैं कि आर्यन की मौत हो गई है. ये खबर सुनकर पराग और प्रेम काफी हैरान हो जाते हैं. दूसरी तरफ माही बेहोश जाती है.

Anupama: राजन शाही का सीरियल अनुपमा टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है. शो को भर-भर कर टीआरपी मिल रही है. शो का आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है, जो फैंस के होश उड़ा देगा. सीरियल में इन दिनों माही और आर्यन के ईद-गिर्द ट्रैक घूम रहा है. दोनों की धूम-धाम से शादी हो जाती है, लेकिन माही की खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिकने वाली. शादी के अगले दिन आर्यन की मौत हो जाएगी. आर्यन की मौत का इल्जाम अनुपमा पर आएगा.

कोठारी हाउस में माही और आर्यन का होगा स्वागत

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोटी बा आर्यन के रोने के बारे में पूछती है. अनुपमा को आर्यन के ड्रग्स लेने के बारे में पता चल जाता है और वह उसे फोर्स करती है सबको बताने के लिए. हालांकि आर्यन उसे भरोसा दिलाता है कि वह इस बारे में खुद से परिवार वालों को शादी के बाद बता देगा. अनु को उसकी बातों पर कुछ हद तक भरोसा नहीं होता है और उसके मन में एक अनजाना सा डर होता है. आर्यन के बार-बार कहने पर वह उसकी बात मान जाती है. कोठारी हाउस में माही और आर्यन का शानदार तरीके से वेलकम होता है. शादी के अगले दिन माही सबके लिए नाश्ता बनाती है. हर कोई उसके खाने की तारीफ करता है.

आर्यन की मौत

आर्यन देर तक सोता है और प्रेम उसे जगाने की कोशिश करता है. हालांकि आर्यन नहीं जागता है. पराग और प्रेम उसे अस्पताल लेकर जाते है, जहां डॉक्टर बताते है कि उसकी मौत हो गई है. पराग और प्रेम ये सुनकर हैरान हो जाते है कि आर्यन को ड्रग के ओवरडोज की वजह से कार्डियक अरेस्ट आया था. अनुपमा के नये प्रोमो में दिखाया जाएगा कि आर्यन की मौत की खबर सुनकर माही बेहोश हो जाएगी. प्रेम, राही और हर कोई आर्यन की मौत का जिम्मेदार अनु को बताएगा. राही, अनु को अस्वीकार कर देती है और मोटी बा उसे कोठारी हाउस से बाहर निकाल देगी. बाबूजी को भी लगेगा कि अनु को आर्यन के ड्रग्स लेने के बारे में सबको बता देना चाहिए था. जिसके बाद अनु वहां से चली जाएगी.

यह भी पढ़ें– Coolie Cast Fees: कुली’ के लिए रजनीकांत ने वसूली रिकॉर्डतोड़ फीस, फिल्म ‘कुली’ का बजट चौंकाने वाला, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >