Anupama: पाखी की लाइफ नए शख्स की हुई एंट्री, श्रुति को करीब आने से रोकेगा अनुज

Anupama Upcoming Twist: राजन शाही के पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. जहां श्रुति अनुज के करीब जाने की कोशिश करती है, जिसके बाद अनुज उसे धक्का दे देता है. इधर पाखी आरुष के करीब जाती है.

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा (रूपाली गांगुली) और अनुज (गौरव खन्ना) के सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है. हाल ही में शो में लीप आया था, जिसके बाद अनु अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका चली गई थी. इधर अनुज भी बेटी आध्या के साथ वहीं रह रहा है. अब उसकी लाइफ में एक लड़की भी है, जिसका नाम श्रुति है. दोनों की सगाई हो चुकी है और अब बहुत जल्दी ही शादी होने वाली है.


अनुज के करीब आएगी श्रुति
अपकमिंग एपिसोड में, हम देखते हैं कि होली उत्सव के दौरान श्रुति कैसे भांग पीती है और अपने होश में नहीं होती है और नशे में होती है, जहां वह अनु और शाह परिवार के सामने अनुज के करीब जाने की कोशिश करती है, और इससे अनुज और अनुपमा दोनों असहज हो जाते हैं. हालांकि अनुज श्रुति को शांत करने की कोशिश करता है, लेकिन वह होश में न होने की वजह से उसके आसपास होती है, जिसके बाद अनुज उसे धक्का दे देता है.


तोशु को रंगे हाथों पकड़ती है अनुपमा
अनुपमा में पूरा शाह परिवार जो अमेरिका में है, होली मना रहा है, वनराज (सुधांशु पांडे) जिसे होली मनाना पसंद नहीं है और उसने कभी रंग नहीं लगाया है, उस पर उसके पोते और बेटी माही होली खेलने के लिए जिद्द कर रहे हैं. पूरा शाह परिवार होली पार्टी का आनंद ले रहा है और तोशु जो अपराध करने के बाद छिप रहा है और अपनी मां को फंसा रहा है, वह भी पहचान में न आने के लिए अपने चेहरे पर रंग लगाकर होली पार्टी में एंट्री करता है, लेकिन अनु उसे पकड़ लेती है और उस पर पानी से भरी बाल्टी फेंक देती है.

Also Read- Anupama Upcoming Twist: क्या डिंपी-टीटू की हो जाएगी शादी, कुंवर अमर ने अपकमिंग ट्विस्ट से उठाया पर्दा


तोशु को गिरफ्तार करवाएगी अनुपमा
तोशु को देखकर सभी हैरान रह जाते हैं और अनु अपनी साड़ी के पल्लू से हथकड़ी बनाकर उसका हाथ बांध देती है और उसे घसीटते हुए जेल ले जाती है, इधर तोशु बचने के लिए बार-बार विनती करता रहा और बोलता रहा कि उसके बाद किंजल और परी का क्या होगा. लेकिन किसी ने भी उसकी एक नहीं सुनी.


आरुष के करीब जाती है पाखी
इधर पाखी आरुष के प्रति आकर्षित होती जा रही है. होली फंक्शन के दौरान, पाखी ने आरुष को बा और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलवाया. वह कहती है कि वह अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारक है. बा को समझ आ रहा है कि पाखी एक बार फिर गलत दिशा में जा रही है. बाद में, हम पाखी और आरुष को एक साथ हंसते हुए भी देखते हैं. अनुपमा पाखी को आरुष के करीब जाते हुए देखती है, लेकिन बेटी को खुश देख वह इग्नोर कर देती है.

Also Read- Anupama: आध्या पर फूटा अनुज का गुस्सा, वनराज को इस वजह से आई समर की याद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >