Anupama: वनराज के बाद क्या काव्या ने भी शो को कहा अलविदा, बोली- ज्यादा कमेंट नहीं कर…

Anupama: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा इन-दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. बीते दिनों वनराज की भूमिका निभाने वाले सुधांशु पांडे ने सीरियल को अलविदा कह दिया. अब इसी बीच काव्या के भी शो छोड़ने की बात सामने आ रही है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा टीआरपी में अक्सर टॉप पर बना रहता है. शो की जबरदस्त कहानी दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है. हाल ही में सुधांशु पांडे ने उस वक्त सभी को हैरान कर दिया जब उन्होंने अनाउंस किया है वो शो छोड़ रहे हैं. उन्हें वनराज शाह के रूप में देखा जाता था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात का खुलासा किया. एक्टर ने पिछले चार वर्षों से उन्हें प्यार करने के लिए ऑडियंस को धन्यवाद भी दिया.

क्या अनुपमा को छोड़ रही हैं मदालसा शर्मा

सुधांशु पांडे के अचानक शो छोड़ने के बाद ऐसी अफवाहें आने लगी कि मदालसा शर्मा उर्फ ​​काव्या ने भी अनुपमा को छोड़ दिया है. वह पिछले कुछ समय से शो से दूर हैं. हालांकि, अब उन्होंने टाइम्स नाउ से बात की और स्पष्ट किया कि वह नहीं जा रही हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने शो नहीं छोड़ा है और वह इसका हिस्सा हैं. हालांकि, वह इस पर ज्यादा कमेंट नहीं कर सकती कि उनकी वापसी कब होगी, लेकिन जब भी ये होगा धमाकेदार होगा.

सीरियल अनुपमा में किस रोल में नजर आती है मदालसा शर्मा

सीरियल में काव्या वनराज की दूसरी पत्नी का रोल निभाती है. उनकी एक बेटी भी है. हालांकि ये वनराज की नहीं बल्कि काव्या के एक्स हसबैंड की है. शुरुआत में काव्या को नेगिटिव रोल में दिखाया गया था. जहां वो अनुपमा की लाइफ में अक्सर परेशानियां लेकर आती थी और हर वक्त नीचा दिखाने की कोशिश करती थी. लेकिन जब वह मां बनी और उसके बच्चे को किसी ने स्वीकार नहीं किया, तो अनु ने ही उसका साथ दिया और आज दोनों अच्छा रिलेशन शेयर करते हैं.

सुधांशु पांडे ने राजन शाही संग अपने रिश्ते पर क्या कहा

इधर सुधांशु पांडे के शो से अचानक बाहर होने से कई कहानियां सामने आईं. जहां एक्टर ने निर्माता राजन शाही को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. हालांकि बीते दिनों सुधांशु ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका राजन संग रिश्ता हमेशा वैसा ही रहेगा, जैसा पहले था. इसमें कोई बदलाव नहीं आएंगे. उन्होंने कहा, ”हर किसी को आगे बढ़ना पड़ता है और मैं भी इसी ओर अग्रसर हूं. मैंने अनुपमा क्यों छोड़ा इसपर ज्यादा बात नहीं करना चाहता, लेकिन हां अब कभी सीरियल में वापसी नहीं होगी.”

Also Read- Anupama Twist: आध्या के लिए झूठी बीमारी का नाटक करेगी अनु, वनराज जल्द मीनू की करवाएगा शादी

Also Read- Anupama में नहीं आएगा लीप, रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना के शो छोड़ने की यहां जानें सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >