Anupama: राही के बाद अब प्रेम संग होगा अनुपमा का आमना सामना, आएंगे जबरदस्त ट्विस्ट

Anupama: स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. इसमें दिखाया जाएगा कि अनु जहां खाना बनाने का काम करती है. वहीं प्रेम आता है. वह उसे देखकर चली जाती है, लेकिन रास्ते में जब उसका लिफाफा गिर जाता है, तो प्रेम उसकी मदद के लिए आगे आता है. दोनों का मिलन काफी इमोशनल होने वाला है.

Anupama: स्टार प्लस के शो अनुपमा ने हाल ही में छोटा सा लीप लिया था. जिसके बाद अनु की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी. आर्यन की मौत के बाद उसे कोठारी और शाह हाउस ने काफी भला बुरा कहा. जिसके बाद उसने अकेले अपनी लाइफ मुंबई में शुरू की. हाल ही में मुंबई में राही अपनी मां से मिली भी. जहां दर्शकों को लगा कि दोनों एक दूसरे को देखकर गले लगा लेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. राही अपनी मां पर काफी गुस्सा थी. उसने यह तक कह दिया कि उसे कहीं डूबकर मर जाना चाहिए था.

अनुपमा का बनाया हुआ खाना खाता है प्रेम

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में, दर्शक देखेंगे कि अनु लंच तैयार करने के बाद उसे डाइनिंग टेबल पर सेट करती है और फिर वहां से चली जाती है. इधर प्रेम और अनिल भोजन का आनंद लेते हैं. जैसे ही वह खाता है, प्रेम को भोजन में एक जाना-पहचाना स्वाद महसूस होता है और वह हैरान रह जाता है. पीछे मुड़कर देखने पर उसे घर से निकलते हुए एक शख्स दिखाई देता है, जो अनुपमा जैसा दिखता है, जिससे वह चौंक जाता है.

इस वजह से इमोशनल हो जाती है अनुपमा

इस बीच, अनुपमा भावुक होकर अपना पैमेंट का लिफाफा हाथ में लेकर सड़क पर चलती है. वह खुद को यह समझाने की कोशिश करती है कि उसे यह जानकर खुश होना चाहिए कि उसके बच्चे ठीक हैं. वह यह भी सोचती है कि वह कितनी भाग्यशाली है कि प्रेम ने अनजाने में उसकी ओर से पकाया गया भोजन खा लिया. वह जैसे ही पैसे गिनने के लिए लिफाफा खोलती है. एक ठेले वाला उससे टकरा जाता है और उसके पैसे गिर जाते हैं.

प्रेम और अनुपमा आएंगे आमने सामने

हालांकि एक व्यक्ति अनुपमा को पैसे उठाकर देता है. ��ैसे ही वह उसे थैंक्यू कहती है, वह देखती है, कि यह कोई और नहीं बल्कि प्रेम ही है. अनु को इस हालत में देखकर वह दंग रह जाता है. वह अपनी मुट्ठी कसकर बंद करता है. अब दर्शक यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि क्या प्रेम गुस्से में भड़केगा या पिघल जाएगा और उसके लिए पहले जैसा स्नेह दिखाएगा.

यह भी पढ़ें- Salman Khan On Sikandar Flop: सलमान खान ने सिकंदर की नाकामी के लिए मजे, Video में देखें क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >