Anupama में लीप के बाद नए वनराज की होगी एंट्री, किंजल की बेटी का दिखाया जाएगा रोमांस

Anupama: सीरियल अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आ सकते हैं. जहां शो में जल्द ही 15 साल का लीप आएंगा. जिसके बाद तन्वी हेगड़े नई लीड के तौर पर दिखाई देंगी. अब कहा जा रहा है कि वनराज शाह भी धमाकेदार वापसी कर सकते हैं.

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में 15 साल का एक और लीप आने वाला है. जिसके बाद नए स्टारकास्ट के साथ नई कहानी पेश की जाएगी. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो, सोन परी की फ्रूटी उर्फ ​​तन्वी हेगड़े सीरियल की नई लीड होगी. वह किंजल की बेटी परी का किरदार निभाएंगी और कहानी का फोकस भी उन्हीं पर होगा.

अनुपमा में क्या आध्या की हो जाएगी मौत

अनुपमा हर गुजरते एपिसोड के साथ काफी रोमांचक होता जा रहा है. अब मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें हमें बड़ी अनहोनी होती दिख रही है. क्लिप में हम देखते हैं कि अनुज अनुपमा को फोन करता है और अपनी शादी की प्लानिंग पर चर्चा करता है. वे एक साथ खूबसूरत भविष्य जीने की कल्पना करते हैं. तभी अनुज उससे आध्या के बारे में पूछता है. वह बताती है कि आध्या दूसरे बच्चों के साथ खेल रही है. हालांकि बच्चे जहां खेल रहे हैं, वहां आग लग जाती है. अनुपमा यह देखती है और घबरा जाती है. बाद में आध्या को फोकस किया जाता है और चीखने की आवाज आती है.

वनराज शाह लीप के बाद कर सकते हैं वापसी

अनुपमा के प्रोमो को देखकर लग रहा है कि आने वाले एपिसोड में आध्या की मौत हो जाएगी और वह शो छोड़ सकती हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से फिलहाल कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि लीप के बाद वनराज शाह के लौटने की संभावना है. वह एक मेल लीड को लेकर आएंगे, जो बाद में तन्वी के साथ पेयरअप होगा.

ये स्टार्स भी सीरियल को कह सकते हैं अलविदा

हाल ही में, कई अभिनेताओं ने अनुपमा को छोड़ दिया था. जिसमें सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा का नाम शामिल है. दोनों के यूं चले जाने से फैंस शॉक्ड हो गए. अब जेनरेशन लीप की अफवाहों के बीच खबर आ रही है कि डिंपी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निशी सक्सेना भी टीवी सीरियल से किनारा कर लेंगी. इसके अलावा कुंवर अमरजीत सिंह भी अलविदा कह देंगे.

Also Read-Anupama: काव्या ने रूपाली गांगुली को दो-मुंहा कहने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दुख होता था जब…

Also Read- Anupama से रूपाली गांगुली का कटा पत्ता, ये एक्ट्रेस होगी नई लीड, लीप के बाद की कहानी से उठा पर्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >