Anupama: दिग्विजय बने अनुपमा के फैन, कहा- ऐसा जुनून कम ही देखने को मिलता है

'अनुपमा' फेम सचिन त्यागी ने हालिया इंटरव्यू में शिवम खजूरिया और रुपाली गांगुली की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि समय के साथ शिवम में काफी बदलाव आया है.

Anupama: सीरियल ‘अनुपमा’ में दिग्विजय सूद का किरदार एक्टर सचिन त्यागी निभा रहे हैं. उन्होंने शो के अपने को-स्टार शिवम खजूरिया और रुपाली गांगुली को लेकर खुलकर बात की. सचिन ने जहां शिवम के एक्टिंग में आए बदलाव की तारीफ की, वहीं रुपाली की मेहनत और समर्पण को भी सराहा.

शिवम खजूरिया को लेकर क्या बोले सचिन त्यागी?

सचिन त्यागी और शिवम खजूरिया इससे पहले ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में भी साथ काम कर चुके हैं. अब दोनों एक बार फिर ‘अनुपमा’ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. जूम / टेली टॉक इंडिया से बातचीत में शिवम के साथ दोबारा काम करने के अनुभव पर सचिन ने कहा, “वह अब पहले से कहीं बेहतर अभिनेता बन चुका है. एक कलाकार के तौर पर उसने खुद को काफी निखारा है. उसके अंदर काम को लेकर भूख बढ़ गई है. वह बेहद फोकस्ड एक्टर है और लगातार बेहतर होता जा रहा है.”

रुपाली गांगुली की मेहनत के कायल हैं सचिन

सचिन त्यागी ने रुपाली गांगुली की तारीफ करते हुए कहा, “मैं रुपाली का बहुत सम्मान करता हूं. मैंने अपनी जिंदगी में उनके जैसी एक्ट्रेस नहीं देखी, जो हर सीन में पहले से बेहतर करने की इतनी इच्छा रखती हो. वह हर सीन में अपना सौ प्रतिशत देती हैं. उनके काम के प्रति जुनून और जुड़ाव देखने लायक है. मैं उनकी मेहनत और समर्पण का बहुत बड़ा फैन हूं.” सचिन ने आगे कहा, “रुपाली से ज्यादा व्यस्त किसी कलाकार को देखना मुश्किल है. उनके पास विज्ञापन, इवेंट्स और शूटिंग का लगातार काम रहता है. वह बेहद व्यस्त इंसान हैं, लेकिन फिर भी अपने काम में कोई कमी नहीं आने देती.”

6 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है ‘अनुपमा’

‘अनुपमा’ पिछले छह सालों से टीवी दर्शकों की पसंद बना हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि प्रेम, अनुपमा से नफरत करने लगा है. इसकी वजह से राही को भी अपनी मां से दूरी बनानी पड़ी. श्रुति की एंट्री से कहानी में नया ट्विस्ट आया है.

यह भी पढ़ें- Anupama Spoiler: अंश को मिला प्रेरणा का प्यार, ईशानी ने इस शख्स से कही दिल की बात, शुरू हुईं 2 लव स्टोरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >