Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

अनुपमा के वनराज शाह यानी सुधांशु पांडे ने सीरियल को अलविदा कह दिया है. सुधांशु ने चार साल तक दर्शकों को एंटरटेन किया. उनके अचनाक शो छोड़ने से उनके को-स्टार काफी हैरान है. अब आशीष मेहरोत्रा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. वैसे तो ये अपनी कहानी और टीआरपी को लेकर चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार वजह कुछ और है. शो के लीड एक्टर सुधांशु पांडे ने सीरियल को अलविदा कह दिया है. सुधांशु, वनराज शाह का रोल निभाते थे और उन्होंने चार साल तक दर्शकों को एंटरटेन किया. अब उनके शो छोड़ने से फैंस काफी दुखी है. सुधांशु ने क्यों छोड़ा शो, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है. अब उनके शो छोड़ने पर आशीष मेहरोत्रा ने चुप्पी तोड़ी है.

क्या रूपाली गांगुली की वजह से सुधांशु पांडे ने अनुपमा सीरियल छोड़ा ?

आशीष मेहरोत्रा ने रूपाली गांगुली की वजह से सुधांशु के सीरियल को छोड़ने पर रिएक्ट किया. एक्टर ने गॉसिप्स टीवी से बात करते हुए कहा, जब एक घर में कई सारे लोग रहते हैं, तो वहां प्रॉब्लम्स होती है. हालांकि उन्हें कोई आइडिया नहीं कि सुधांशु ने ये फैसला लिया क्योंकि वो अब शो का हिस्सा नहीं है.

आशीष मेहरोत्रा ने क्या कहा ?

आशीष मेहरोत्रा ने कहा प्रोफेशनल माहौल में ऐसा होना आम बात है, लेकिन कोई भी इन मुद्दों को अपने साथ घर नहीं ले जाता. फिलहाल सुधांशु पांडे ने अनुपमा सीरियल क्यों छोड़ा, इसकी असली वजह तो वो ही बता सकते हैं. बता दें कि आशीष शो में तोशू का रोल प्ले करते थे.

इंस्टाग्राम पर किसे सुधांशु पांडे ने किया अनफॉलो

सुधांशु पांडे ने इंस्टा पर अनुपमा के निर्माता राजन शाही को अनफॉलो कर दिया है. राजन ने भी सुधांशु को इंस्टा पर अनफॉलो कर दिया है. इससे फैंस कयास लगा रहे कि दोनों के बीच अनबन चल रहा है. हालांकि असली वजह सामने नहीं आयी है.

Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

Also Read- Anupama: अनु-अनुज ने नहीं, बल्कि वनराज ने सीरियल को कहा अलविदा, इस एपिसोड के बाद से नहीं आएंगे नजर

Also Read- Anupama: शो में लीप आने को लेकर आध्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने उसके माता-पिता से बात की है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >