'क्राइम पेट्रोल' में अजय देवगन की एंट्री पर बोले अनूप सोनी- "लोग मुझे इसी शो के नाम से याद रखेंगे"

सालों तक 'क्राइम पेट्रोल' की पहचान रहे अनूप सोनी ने अजय देवगन के नया होस्ट बनने पर अपनी बात रखी है और बताया कि यह शो उनके करियर के लिए कितना खास रहा.

सोनी टीवी ने अपने दर्शकों को एक सरप्राइज दिया है. टीवी के पॉपुलर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' में अब बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन होस्ट के रूप में नजर आने वाले हैं. सालों से इस शो को एक्टर अनूप सोनी होस्ट करते आए थे और उनकी आवाज ही इस शो की असली पहचान बन गई थी. अब 31 अगस्त से जब अजय देवगन इस शो को संभालने जा रहे हैं, तो अनूप सोनी ने इस बदलाव पर खुलकर बात की है.

 "जब क्राइम पेट्रोल आया, तो लोग 'बालिका वधू' भूल गए"

अनूप सोनी ने बताया कि कुछ काम ऐसे होते हैं जो किसी भी कलाकार की सबसे बड़ी पहचान बन जाते हैं. उन्होंने कहा

"जब तक मेरे करियर में क्राइम पेट्रोल से भी बड़ा कुछ नहीं आ जाता, मैं चाहे कितना भी काम कर लूं, लोग मुझे क्राइम पेट्रोल के लिए ही याद रखेंगे."

उन्होंने पुरानी बातें याद करते हुए बताया कि इस शो से पहले लोग उन्हें हिट सीरियल 'बालिका वधू' के 'भैरों सिंह' के रोल से जानते थे. लेकिन जैसे ही उन्होंने 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करना शुरू किया, लोगों के दिल में इस शो की जगह इतनी गहरी बन गई कि वे बालिका वधू को भूल ही गए.

अनिल कपूर की बात आज भी है याद

जब अनूप सोनी से पूछा गया कि क्या उन्हें हमेशा एक ही शो से पहचाने जाने का डर लगता है? तो उन्होंने कहा कि वे इस पहचान को खुशी-खुशी स्वीकार करते हैं. उन्होंने बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की एक सलाह याद करते हुए कहा कि जब जनता आपको किसी रोल में बहुत ज्यादा प्यार दे, तो उससे दूर भागने के बजाय उसे अपना लेना चाहिए.

 अजय देवगन के साथ शुरू होगा नया सीजन

'क्राइम पेट्रोल' के नए प्रोमो में अजय देवगन बिल्कुल नए अंदाज में दिख रहे हैं. प्रोमो में वे बताते हैं कि ज्यादातर जुर्म हमारे आसपास के या जान-पहचान वाले लोग ही करते हैं. प्रोमो के आखिर में वे अपना खास डायलॉग बोलते हैं "मैं रहूंगा आपके साथ". अजय देवगन इस नए सीजन के लिए कई एपिसोड शूट भी कर चुके हैं. फिल्मों में पुलिस अफसर और कानून का साथ देने वाले रोल निभाने के बाद, अब टीवी पर उनका यह रूप देखना काफी मजेदार होगा. वहीं अनूप सोनी भले ही अब नई फिल्मों और वेब सीरीज में बिजी हैं, लेकिन 'क्राइम पेट्रोल' के होस्ट के रूप में उन्हें आज भी याद किया जाता है.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के बाद अब TV पर छाएंगे अजय देवगन, सच्ची घटनाओं पर आधारित क्राइम शो को करेंगे होस्ट

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की अगली फिल्म होगी धांसू एक्शन ड्रामा, ‘किल’ फेम निखिल नागेश भट्ट संग करेंगे काम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >