Alliance Contestants Fees: कुणाल खेमू की ओर से होस्ट किया जाने वाला रियालिटी शो 'अलायंस' 26 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें 16 सेलिब्रिटी ने एंट्री ली थी. इसमें से कुछ खिलाड़ी अपनी फीस की वजह से चर्चा में हैं. जिसमें कुशाल टंडन, डेजी शाह, निखिल चिनप्पा, सोहेल खान, नीति टेलर का नाम शामिल है.
कुशाल टंडन
'बिग बॉस 7' का हिस्सा रह चुके कुशाल टंडन को 'अलायंस' के लिए सबसे ज्यादा फीस मिली है. वेराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें पूरे सीजन के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं.
डेजी शाह
'खतरों के खिलाड़ी 13' के बाद डेजी शाह अब 'अलायंस' में नजर आ रही हैं. उन्हें पूरे सीजन के लिए करीब 80 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की फीस मिल रही हैं.
निखिल चिनप्पा
निखिल चिनप्पा भी हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हर हफ्ते 30 लाख रुपये मिल रहे हैं.
सोहेल खान
सलमान खान के भाई सोहेल खान ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की है. उनकी हर हफ्ते की फीस करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है.
नीति टेलर
'कैसी ये यारियां' और 'झलक दिखला जा 10' से पहचान बनाने वाली नीति टेलर भी इस शो का हिस्सा हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हर सप्ताह 10 लाख रुपये की फीस मिल रही है.
रवि किशन
रवि किशन अब 'अलायंस' का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अपनी मौजूदगी के लिए उन्होंने हर हफ्ते 20 लाख रुपये चार्ज किए थे.
अलायंस को लेकर क्या बोले थे कुणाल खेमू
कुणाल खेमू ने मीडिया संग बातचीत में बताया था कि 'अलायंस' दूसरे रियलिटी शोज से काफी अलग है. उन्होंने कहा, "हमने कंटेस्टेंट्स को शुरुआत से ही एक बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्हें लगा था कि शो का नाम 'अलायंस' है, इसलिए यहां मजबूत रिश्ते बनाने होंगे, लेकिन असली गेम तो यही है कि पहले ही दिन उनकी सारी प्लानिंग और अलायंस बिखरने वाले हैं." शो के कॉन्सेप्ट पर बात करते हुए कुणाल ने बताया कि यहां कंटेस्टेंट्स की बनाई हुई स्ट्रैटेजी ज्यादा देर तक काम नहीं आएगी. हालात ऐसे बनेंगे कि उन्हें अपने हिसाब से नहीं, बल्कि गेम के नियमों के मुताबिक खेलना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: Alliance Wild Card Entry: अली गोनी के बाद अब कशिश कपूर की वाइल्ड कार्ड एंट्री, क्या बदल जाएगा पूरा गेम?
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 Contestants Fees: कोई कमा रहा 25 लाख, तो किसी को मिले महज 1.5 लाख, सामने आई कंटेस्टेंट्स की फीस लिस्ट
