‘अब गा नहीं पा रही’, दो साल से गंभीर बीमारी से जूझ रहीं अलका याग्निक, शेयर किया हेल्थ अपडेट

Alka Yagnik Health Update: अलका याग्निक पिछले दो साल से दुर्लभ हियरिंग लॉस बीमारी से जूझ रही हैं. उन्होंने बताया कि अब वह नए गाने नहीं ले पा रहीं. हाल ही में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जिस पर उन्होंने खुशी जताई और आभार व्यक्त किया.

Alka Yagnik Health Update: हिंदी सिनेमा की मशहूर प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक पिछले दो साल से एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं. साल 2024 में उन्होंने खुद खुलासा किया था कि वह एक दुर्लभ हियरिंग समस्या से पीड़ित हैं. अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी सेहत को लेकर नया अपडेट साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अभी भी इस बीमारी से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं.

सिंगिंग करियर पर पड़ा असर

अलका याग्निक ने NDTV से बातचीत में बताया कि उनकी बीमारी का असर उनके करियर पर भी पड़ा है. उन्होंने साफ कहा कि वह फिलहाल नए सिंगिंग असाइनमेंट लेने की स्थिति में नहीं हैं. हालांकि, संगीतकार उनसे संपर्क करते रहते हैं, लेकिन वह चाहकर भी काम स्वीकार नहीं कर पा रहीं.

‘पद्म भूषण’ मिलने पर जताई खुशी

बीमारी के बावजूद हाल ही में अलका याग्निक को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा गया है. इस सम्मान पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी उनकी बेटी से मिली और यह उनके लिए बेहद खास पल था. उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान के लिए चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है.

2024 में हुआ था बीमारी का खुलासा

गौरतलब है कि अलका याग्निक ने साल 2024 में सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह ‘सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’ नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, जो एक वायरल संक्रमण के कारण हुई. उन्होंने इसे अपने जीवन का बड़ा झटका बताया था और फैंस से दुआ करने की अपील की थी.

यह भी पढ़ें: हमजा-मेजर इकबाल की जोड़ी ने लूटी लाइमलाइट, अर्जुन रामपाल ने शेयर की ‘धुरंधर 2’ की BTS तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >