‘तू तो Parle-G के साथ मुफ्त आई थी...’ 4 साल की आलिया भट्ट को यूं चिढ़ाती थीं बहन शाहीन, एक्ट्रेस ने सुनाया बचपन का मजेदार किस्सा

आलिया भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म 'डोंट बी शाई' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने बचपन का एक मजेदार किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बहन शाहीन उन्हें 'Parle-G' के पैकेट से जुड़ा ताना मारती थीं.

बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डोंट बी शाई' को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इवेंट में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म के जरिए आलिया भट्ट बतौर प्रोड्यूसर चार नए कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में पेश कर रही हैं. लेकिन इस इवेंट का सबसे मजेदार मोड़ तब आया, जब आलिया ने अपनी बहन शाहीन भट्ट से जुड़ा एक पुराना और बेहद मजाकिया किस्सा दर्शकों के साथ साझा किया.

क्या है शाहीन भट्ट का 'रेजबेट'? आलिया ने सुनाया बचपन का वाकया

ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब आलिया भट्ट से 'रेजबेट' शब्द पर प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने बताया कि यह शब्द उनके लिए नया नहीं है. आलिया ने हंसते हुए कहा कि जब वह महज 4 साल की थीं, तब उनकी बहन शाहीन उनके साथ अक्सर यही किया करती थीं. आलिया ने बताया, "शाहीन बचपन में मुझे बहुत चिढ़ाती थी. वह मुझसे कहती थी कि मैं अपने माता-पिता की सगी बेटी नहीं हूं, बल्कि मुझे पार्ले-जी के पैकेट के साथ मुफ्त में लाया गया था!" आलिया की यह बात सुनते ही हॉल में मौजूद सभी हंस पड़े.

14 साल का सफर डेब्यू से लेकर नए कलाकारों को लॉन्च करने तक

इस मौके पर आलिया भट्ट काफी भावुक भी नजर आईं. उन्होंने अपने करियर के 14 सालों के सफर को याद करते हुए कहा, "14 साल पहले करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से मैंने, वरुण और सिद्धार्थ ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. और आज 14 साल बाद, मैं खुद निर्माता के तौर पर अपनी फिल्म के जरिए चार नए युवा कलाकारों को इंडस्ट्री में लॉन्च कर रही हूं." फिल्म 'डोंट बी शाई' के जरिए आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. यह एक यंग-एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो 25 सितंबर से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी.

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट

पर्सनल लाइफ में रणबीर कपूर से शादी और बेटी राहा के जन्म के बाद भी आलिया अपने करियर में काफी व्यस्त हैं. हाल ही में फिल्म 'जिगरा ' और YRF स्पाई यूनिवर्स की एक्शन फिल्म 'अल्फा' में नजर आने के बाद, आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की बड़ी फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगी.

ये भी पढ़ें: Brahmastra 2: शिवा-ईशा के बीच किसकी होगी एंट्री? इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम को लेकर मची सनसनी

ये भी पढ़ें: Alia Bhatt और Sharvari की फिल्म 'Alpha' की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकिता सिंह

निकिता सिंह हिंदी डिजिटल मीडिया की पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं. उन्हें डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में विशेष रुचि और अच्छी पकड़ है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में कंटेंट राइटर इंटर्न के तौर पर कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टीवी, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस और सेलिब्रिटी से जुड़े कंटेंट पर काम करती हैं.

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भोपाल के प्रतिष्ठित संस्थान पब्लिक वाणी में इंटर्नशिप से की, जहां उन्हें न्यूज रिसर्च, कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का व्यावहारिक अनुभव मिला.

निकिता ने सेंट जेवियर्स, रांची से BJMC और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स किया है. सरल, तथ्यपरक और ऑडियंस-फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी प्रमुख ताकत है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >