अक्षय कुमार ने बैक टू बैक FLOP हो रही फिल्मों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये दिल तोड़ने वाला…

Akshay Kumar On Flop Films: लगातार कई हिट फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले अक्षय कुमार की इन-दिनों हालत टाइट है. एक्टर की बैक टू बैक सभी फिल्में फ्लॉप हो रही है. हालिया रिलीज सरफिरा का भी यही हाल हुआ. अब एक्टर ने अपनी असफलताओं पर बात की है.

Akshay Kumar On Flop Films: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी दमदार एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. हालांकि पिछले कुछ साल उनके लिए अच्छे नहीं रहे हैं. उनकी ज्यादातर मूवीज फ्लॉप हुई. जिसमें सम्राट पृथ्वीराज, राम सेतु, सेल्फी, मिशन रानीगंज और बड़े मियां छोटे मियां शामिल है. हाल ही में अक्षय की एक और फिल्म सरफिरा रिलीज हुई. इस मूवी की कहानी अच्छी होने के बावजूद भी ये बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में नाकाम रही. अब एक्टर ने इन असफलताओं पर चुप्पी तोड़ी है.

बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों को लेकर क्या बोले अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने अपने करियर के शुरुआती दौर में लगातार 16 फ्लॉप फिल्में दी थीं. अब फोर्ब्स के साथ एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी हालिया बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्मों पर बात की और बताया कि वह इन असफलताओं को वो कैसे लेते हैं. हेरा फेरी स्टार ने कहा कि एक फिल्म बनाने में बहुत पसीना, खून और जुनून लगता है, और किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला है. हालांकि, उनका मानना ​​है कि इन स्थितियों के सकारात्मक पहलुओं की पहचान करना महत्वपूर्ण है. प्रत्येक विफलता सफलता का मूल्य सिखाती है और इसके लिए प्रेरणा बढ़ाती है. अभिनेता ने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही असफलता से निपटना सीख लिया था. हालांकि यह उन्हें दुख जरूर पहुंचाता है.

Also Read- Stree 2 vs Khel Khel: श्रद्धा कपूर या फिर अक्षय कुमार कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग, निर्माता बोले- जो जीता वही…

Also Read- लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद लगे आरोपों पर अक्षय कुमार ने दिया बड़ा बयान

Also Read- Kannappa : प्रभास और अक्षय कुमार का फिल्मी धमाका….बड़ी साउथ फिल्म में देखने को मिलेगा मिथक और रोमांच का जादू

कड़ी मेहनत करके आने वाली फिल्मों पर काम करेंगे अक्षय कुमार

इसके अलावा, अक्षय कुमार ने कहा कि वह कड़ी मेहनत और जो गलती हो रही है, उसमें सुधार करके अपनी अगली फिल्म के लिए अपना 100 परसेंट देंगे. अपनी एनर्जी को इस तरह से नियोजित करके, वह आगे बढ़ने और अपने प्रयासों को वहीं केंद्रित करने पर ध्यान लगाएंगे. अक्षय ने यह भी कहा कि कैसे अनुशासित रहने से उन्हें इतने लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बने रहने में मदद मिली. अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका अनुशासन और डेली रूटीन है. वह एक स्ट्रिक्ट रूटीन को फॉलो करते हैं, जिसमें समय पर सोना उठना और बाकी काम है.

खेल-खेल की रिलीज के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार

इस बीच, बड़े मियां छोटे मियां और सरफिरा के बाद, अक्षय कुमार 2024 की तीसरी रिलीज, खेल खेल में के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म में फरदीन खान, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क और आदित्य सील भी हैं. कॉमेडी ड्रामा 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसकी टक्कर पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 से होने वाला है. बॉक्स ऑफिस किंग कौन बनेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Entertainment Trending Videos

Also Read- एक और रिमेक के साथ इस बड़ी फिल्म के सीक्वल के साथ क्लेश करेंगे अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम भी रोकेंगे राह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >